एक्ट्रेसेस भी कर सकती हैं यंग एक्टर्स के साथ रोमांस- माधुरी दीक्षित!
माधुरी दीक्षित ने कहा कि जिस तरह से उनसे समय के एक्टर्स जैसे सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान आज भी बॉक्स ऑफिस पर छाए रहते हैं और अपने से यंग एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते देखे जाते हैं वैसे ही एक्ट्रेसेस भी बॉक्स ऑफिस पर इस उम्र में भी राज कर सकती हैं। माधुरी ने ये भी कहा कि आज मुंबई में चाहे मीडिया हो या फिर बॉलीवुड हर जगह लड़कियों का ही बोलबाला है। माधुरी ने कहा कि उनके समय में बहुत ही कम महिला निर्देशक हुआ करती थीं लेकिन आज जब वो वापस बॉलीवुड में आई हैं तो उन्हें फिल्म निर्देशन में भी महिलाएं ही ज्यादा नज़र आती हैं जिनके साथ काम करना काफी कंफरटेबल रहता है।
माधुरी ही नहीं बल्कि जूही का भी यही मानना है कि आज हर जगह महिलाओं का ही वर्चस्व है। महिलाएं मर्दों की कदम कदम पर बराबरी कर रही हैं बल्कि वो कई मामलों में मर्दों से आगे भी हैं। माधुरी और जूही की फिल्म गुलाब गैंग जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। पहली बार माधुरी और जूही एक साथ किसी फिल्म में नज़र आएंगी। जूही का कहना है कि माधुरी की वजह से ही उन्होंने गुलाब गैंग का हिस्सा बनना स्वीकार किया।


Click it and Unblock the Notifications












