माधुरी का फ्लॉप रहा इश्क और पिट गया एक्शन फिर भी...
बॉलीवुड की डासिंग दिवा माधुरी दीक्षित इस समय कलर्स के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा'. में जज की भूमिका निभा रही हैं, इस बार माधुरी ने अपने रूप-रंग औऱ डांस में थोड़ा सा चेंज किया है। 47 का आंकड़ा छूने वाली माधुरी दीक्षित के लिए उम्र केवल एक नंबर फीगर है। माधुरी को आज भी अपने काम में उतना मजा आता है जितना कि उन्हें पहले आता है। लेकिन माधुरी की इस साल रिलीज हुईं फिल्में 'डेढ़ इश्कियां' और 'गुलाब गैंग' दोनों ही फ्लॉप रहीं, बावजूद इसके माधुरी निराश नहीं हैं।
झलक ..पर दिखीं कामुक माधुरी की हो रही है बहुत बुराई
माधुरी ने इस बारे में कहा कि अब दोनों ही फिल्में चली नहीं तो इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है। मैंने दोनों ही फिल्मों में ईमानदारी से और मेहनत से काम किया है, लेकिन अब वो चली नहीं इसमें क्या कहा जा सकता है लेकिन मैं फिल्मों की असफलता से निराश नहीं हूं और ना ही अपसेट और मैं आगे भी अपना काम करती रहूंगी। मैं निगेटिव नहीं सोचती क्योंकि कि निगेटिव सोचने से आपकी मेहनत कम हो जाती है और मेहनत कम हो तो आपको सफलता कभी नहीं मिल सकती है।
माधुरी ने कहा कि वो इन दिनों दो-तीन फिल्मों की कहानी पढ़ रही है और जैसे ही कोई फिल्म फाइनल होती है वो लोगों और मीडिया को जरूर बतायेंगी।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











