डेढ़ इश्किया- बेहतरीन सीक्वल लेकिन इश्किया से ना करें कंपेयर!

निर्देशक- अभिषेक चौबे,
निर्माता- रमन मारु, विशाल भारद्वाज
स्टारकास्ट- माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, हुमा कुरैशी, अरशद वारसी
संगीत- विशाल भारद्वाज
स्टार- 4

(सोनिका मिश्रा) इश्किया का जब भी नाम आता है तो एक ही नाम जहन में आता है वो है विद्या बालन का। इश्किया का सीक्वल बनाकर फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे ने एक बहुत ही कठिन कदम उठाया लेकिन फिल्म को देखने के बाद सभी को लगा कि ये कदम कठिन जरुर था लेकिन अभिषेक ने फिल्म के सीक्वल के साथ पूरा न्याय किया है। हालांकि माधुरी और नसीरुद्दीन शाह के बीच एक भी इंटिमेट सीन्स ना डालकर दर्शकों को जरुर अभिषेक ने थोड़ा सा निराश किया है लेकिन अरशद वारसी और नसीर जी के कॉमेडी सीक्वेंस फिल्म में इतने बेहतरीन और ऑनटाइम हैं कि दर्शकों को इंटिमेट सीन्स की कमी थोडी़ कम खलेगी। हुमा और अरशद के कुछ इंटीमेट सीन्स जरुर फिल्म में डाले गये हैं लेकिन इसके बावजूद माधुरी और नसीर जी को लेकर दर्शक जितने ज्यादा उत्सुक थे उनकी उत्सुकता जरुर थोड़ी सी फीकी पड़ गयी।

कहानी- डेढ़ इश्किया की कहानी बेगम पारा और उनकी मुनिया के इर्द गिर्द घूमती है और साथ ही इन दोनों के इर्द गिर्द घूमते हैं बब्बन और इख्तिखार यानी खालूजान। इन चारों के बीच के प्यार और नोंकझोंक के बीच ही डेढ़ इश्किया की कहानी घूमती है। फिल्म में बेगम पारा और मुनिया दोनों ही पैसों के लिए बब्बन और खालूजान को पटाती हैं। दूसरी तरफ खालूजान और बब्बन भी बेगम पारा के पास असीम धन की बात सोचकर उनके महल की सफाई करने के इरादे रखते हैं। लेकिन इसी धोखे के खेल के बीच ही बब्बन और मुनिया के प्यार का और दूसरी तरफ खालूजान और बेगम पारा के इश्क का भी खेल चलता रहता है। कौन किसको बेवकूफ बनाता है ये ही पूरी फिल्म का सस्पेंस है।

माधुरी दीक्षित ने अपने बेहतरीन डासिंग सीक्वेंस के जरिये फिल्म में कई सारे खूबसूरत पल डाले हैं। बिरजू महाराज की ताल पर तो माधुरी ने इतना बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है कि देवदास के बाद एक बार फिर से दर्शक माधुरी की खूबसूरती और उनके डांस के फैन हो जाएंगे। डेढ़ इश्किया में माधुरी और हुमा दोनों ही बेहद खूबसूरत दिखी हैं। लेकिन माधुरी ने एक बार फिर से धक धक गर्ल की ही तरह दर्शकों के दिलों की बीट बढ़ा देने का इरादा कर लिया है। कुल मिलाकर डेढ़ इश्किया बहुत ही बेहतरीन और फुल ऑन कॉमेडी फिल्म है लेकिन इसके बावजूद ये कहना शायद गलत ना होगा कि डेढ़ इश्किया का मजा लेने के लिए इसका इश्किया से कंपेरिजन ना करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X