सर्कस एक बॉलीवुड पीरियड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और रोहित शेट्टी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह , पूजा हेगड़े , जैकलिन और वरुण शर्मा , मुख्य भूमिका में नजर आयें हैं। इस फिल्म की ऑफिशियल घोषणा 19 अक्टूबर 2020 की गयी थी। फिल्म में रणवीर डबल रोल में नज़र आयें हैं और इस फिल्म की शूटिंग, मुंबई, ऊटी और गोवा में हुई। देखें फिल्म की तस्वीरें और पोस्टर फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की हुई। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 23 दिसंबर 2022 को रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी शेक्सपियर की रचना 'कॉमेडी ऑफ़ एरर' पर आधारित है। कहानी फिल्म शुरू होती है और दिखाया जाता है जमनादास अनाथालय में चार जुड़वा बच्चे हैं जिन्हें गोद लेने के लिए दो अलग अलग परिवार आते हैं, वह उन बच्चों को गॉड लेते हैं लेकिन वहां के एक डॉक्टर (मुरली शर्मा) जो अपने एक लॉजिक को सही साबित करने के लिए दोनों जुड़वा बच्चों की अदला बदली कर देते हैं क्योंकि वो दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि एक बच्चे के लिए उसका वंश नहीं, बल्कि उसकी परवरिश जरूरी होती है। इस तरह एक जोड़ी पहुंचता है बैंगलौर के एक बिजनेसमैन के घर में, तो दूसरा जोड़ी पहुंचता है ऊटी के सर्कस के मालिक के पास। दोनों परिवार अपने बच्चों का नाम रखते हैं रॉय (रणवीर सिंह) और जॉय (वरुण शर्मा)। चारों सुकुन से अपनी जिंदगी गुजार रहे होते हैं, जब लगभग 30 साल के बाद, एक दिन किसी काम से बैंगलौर वाले रॉय और जॉय को ऊटी आना पड़ता है और यहां से शुरु होती है कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन। अब ऊटी शहर में हैं दो रॉय हैं और दो जॉय.. कभी लोग एक से टकराते हैं तो कभी दूसरे से। जितनी उलझन में लोग फंसते हैं, उतने ही उलझते जाते हैं दोनों रॉय और दोनों जॉय। ऐसे में जब चारों एक दूसरे आमने सामने आएंगे तो क्या माजरा होगा? क्या उन बच्चों को अपने अदला बदली होने की सच्चाई पता चलेगा? यही इस फिल्म की कहानी है।
रोहित की यह फिल्म निराश करती है. एक लंबे समय पर एक साथ सिमटी बेहतरीन कास्ट भी कमजोर स्क्रिप्ट के आगे जादू बिखेर पाने में नाकामयाब रही है.
फिल्मीबीट हिंदी
कहना गलत नहीं होगा कि सर्कस रोहित शेट्टी की सबसे कमजोर फिल्म है। कॉमेडी और ड्रामा, दोनों ही मामलों में पटकथा बेहद ढ़ीली है। रोहित शेट्टी की गोलमाल वाली दुनिया में रणवीर सिंह भी काफी असहज दिखे।