रोहित शेट्टी की 'सर्कस' हुई डिजास्टर! इन डायरेक्टर्स ने भी दिया था दर्शकों को शॉक, देखें लिस्ट

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन, इस फिल्म ने सिने प्रेमियों और फिल्म समीक्षकों को बुरी तरह निराश किया है। रोहित शेट्टी का अब तक का अच्छी फिल्मों को बनाने का रिकॉर्ड इतना शानदार रहा है कि दर्शक उनकी फिल्मों की अनाउंसमेंट का भी इंतजार करते हैं। फिल्म ने दो दिनों में लगभग 12 करोड़ की कमाई है।
यह कमाई रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों के कलेक्शन के हिसाब से देखें तो काफी कम है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, रोहित शेट्टी की यह फिल्म डिजास्टर साबित होने वाली है। इसी के साथ एक बार फिर यह बात साबित हो गई है कि दर्शकों के लिए कॉन्टेंट ही किंग है।
पहले भी कई बार बड़े डायरेक्टर ने 'सर्कस' की ही तरह ही सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी बजट की फिल्में बनाई लेकिन फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। आप भी देखें ऐसे ही निर्देशकों और फिल्मों की लिस्ट-

अनुराग कश्यप- बॉम्बे वेलवेट
अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। इसे अब तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म मानी जाती है। 118 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की थी।

अनुराग बसु- जग्गा जासूस
अनुराग बसु की इस फिल्म का बजट 100 करोड़ से अधिक था। इत्तेफाक से इस फिल्म में भी रणबीर कपूर थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में थी। लेकिन, यह फिल्म बुरी तरह पिट गई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा भी था कि, यह एक उनके करियर की ऐसी फिल्म है जिसके फ्लॉप होने का दुख उन्हें हमेशा रहेगा।

आशुतोष गोवारिकर- मोहनजोदड़ो
आशुतोष गोवारिकर 'लगान' और 'जोधा अकबर' जैसी बेहतरीन फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, उनकी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' ने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया था। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। 138 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म की कमाई महज 54 करोड़ पर सिमट गई।

विजय कृष्ण-ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बड़े बजट की फिल्म थी लेकिन, यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म का बजट 310 करोड़ रुपये था। जबकि फिल्म की कमाई महज 138 करोड़ पर ही सिमट गई थी। इस फिल्म अमिताभ बच्चन, आमिर खान जैसे स्टार्स के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।

आदित्य चोपड़ा- बेफिक्रे
आदित्य चोपड़ा 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी जबरदस्त हिट फिल्में देने के बाद 'बेफिक्रे' बनाई थी जो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर मुख्य कलाकार थे।

संजय लीला भंसाली- सांवरिया
संजय लीला भंसाली ने 'खामोशी: द म्यूजिकल' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक में कई हिट फिल्में बनाई हैं। 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्में बनाने वाले भंसाली की 'सांवरिया' ने हर किसी को चौका दिया था। यह भी बड़ी बजट की फिल्म थी जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को लॉन्च किया था। लेकिन, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











