Cirkus Box Office Day 1: औंधे मुंह गिरी रोहित शेट्टी- रणवीर सिंह की फिल्म, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

cirkus-box-office-day-1-ranveer-singh-rohit-shetty-film-opening-collection-is-a-disaster

Cirkus Friday Box Office: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस क्रिसमस के मौके पर थियेटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म से छप्पड़ फाड़ कमाई की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन रिलीज के साथ ही फिल्म ने ट्रेड पंडितों से लेकर फैंस तक का दिल तोड़ दिया है। सर्कस को हर तरह से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, जिसका प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है।

रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडीज़ स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 - 7 करोड़ के लगभग की ओपनिंग दी है। जो कि रोहित शेट्टी के फिल्मों की सबसे बुरी ओपनिंग में से एक है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि सर्कस ने नेशनल चेन्स में 3.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। हॉलिडे रिलीज के लिहाज से यह काफी खराब आंकड़ा है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली- एनसीआर जैसे राज्यों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी कम से कमतर होती जा रही है।

वीकेंड कलेक्शन

वीकेंड कलेक्शन

ट्रेड पंडितों की मानें तो अपने पहले वीकेंड पर फिल्म किसी तरह 20 करोड़ के आस पास पहुंच सकती है। क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों का भी फिल्म को कुछ फायदा मिल सकता है। लेकिन फिल्म का हिट होना अब काफी मुश्किल है।

रोहित शेट्टी का टूटा रिकॉर्ड

रोहित शेट्टी का टूटा रिकॉर्ड

अफसोस की बात है कि बॉक्स ऑफिस के हिट मशीन माने जाने वाले रोहित शेट्टी को अपनी 12 फिल्मों के बाद, एक फ्लॉप मिली है। जी हां, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म "जमीन" के अलावा.. सभी फिल्में औसत, हिट या सुपरहिट रही हैं। लेकिन सर्कस से यह रिकॉर्ड टूटने वाला है।

रणवीर सिंह की बैक टू बैक फ्लॉप

रणवीर सिंह की बैक टू बैक फ्लॉप

वहीं, रणवीर सिंह के लिए ये साल काफी निराशाजनक रहा है। दिसंबर 2021 में आई फिल्म 83, फिर जयेशभाई जोरदार और अब सर्कस.. तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। अब रणवीर की अगली फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" का ही इंतजार है।

निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ

निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ

रिलीज के साथ ही फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। ना सिर्फ समीक्षकों से, बल्कि आम पब्लिक भी फिल्म से बिल्कुल खुश नहीं है। जाहिर है कि वीकेंड पर निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर दिख रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X