Cirkus के रिलीज होते ही ट्रोल हुए रोहित शेट्टी, लोग बोले- 2022 की सबसे डिजास्टर..

सुपरस्टार रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा थी और आज ये फिल्म रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे थे और ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये फिल्म ट्रेंडिंग थी। ऐसा कहा जा रहा था कि रणवीर सिंह की ये फिल्म कुछ अलग होगी क्योंकि वो डबल रोल में नजर आने वाले हैं। गौरतलब कि रोहित शेट्टी जिस तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं,
शायद इस फिल्म को देखकर लोग इतना प्रभावित नहीं हुए हैं। फिल्म के रिव्यू भी कुछ खास नहीं आ रहे हैं। अब ट्विटर पर रोहित शेट्टी ट्रेंड हो रहे हैं और उनको इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।
बता दें कि रोहित शेट्टी को लेकर लोगों का कहना है इस तरह की फिल्म वो बनाएंगे, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। अगर हम यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो वो कुछ ऐसे हैं कि आपको हैरान कर सकते हैं।

एक यूजर ने लिखा
एक यूजर ने लिखा, ''रोहित शेट्टी एक समय में बेस्ट इंटरव्यू और बकवास फिल्म दे रहे हैं।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''रोहित शेट्टी की पहली फ्लॉप फिल्म रिलीज हो चुकी है।''

पूरी तरह से मूड ऑफ
एक ने कहा, ''पूरी तरह से मूड ऑफ... बहुत ज्यादा निराश, यकीन नहीं होता कि यह #RohitShetty है, किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए ऐसा कभी नहीं कहा लेकिन कहना पड़ा। बॉलीवुड ने 4 फ्लॉप बैक 2 बैक दिए थे और यह एक और डिजास्टर है।''

रोहित शेट्टी ने इसपर अपना रिएक्शन नहीं दिया है
हालांकि इस तरह के ट्वीट्स तो लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन किसी स्टार या फिर रोहित शेट्टी ने इसपर अपना रिएक्शन नहीं दिया है।

धमाकेदार फिल्में दो चुके हैं
रोहित शेट्टी जो कि गोलमाल सीरीज जैसी धमाकेदार फिल्में दो चुके हैं इस बार वो फैंस को बिल्कुल भी इंप्रेस नहीं कर पाए हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो कि इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह
वहीं रणवीर सिंह को लेकर लोगों का कहना है कि उन्होने भी अपने अभिनय से इस बार दर्शकों को निराश किया है। हालांकि देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी साबित होती है।


Click it and Unblock the Notifications











