Cirkus Weekend Box Office: सुपरफ्लॉप हुई रणवीर सिंह- रोहित शेट्टी की फिल्म, रविवार को भी नहीं मिले दर्शक

Cirkus Weekend Box Office: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। शुक्रवार को 6.25 करोड़ की धीमी ओपनिंग देने के बाद, फिल्म ने शनिवार और रविवार को भी बेहद कम ऑक्यूपेंसी दिखाई है। अपने ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने कुछ 20.85 करोड़ का कलेक्शन किया है।
रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडीज़ स्टारर सर्कस ने शनिवार को 6.40 करोड़ और रविवार को 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। जाहिर तौर पर फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर भी डिजास्टर साबित हो चुकी है।
वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो, सोमवार से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दिखने वाली है। सर्कस को हर तरह से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, जिसका प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है। यह रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी की भी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित होने वाली है।
फिलहाल न्यू ईयर वीकेंड पर फिल्म कमाई में थोड़ा आगे बढ़ सकती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 40 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाएगा।

रणवीर सिंह की बैक टू बैक फ्लॉप
रणवीर सिंह के लिए ये साल काफी निराशाजनक रहा है। दिसंबर 2021 में आई फिल्म 83, फिर जयेशभाई जोरदार और अब सर्कस.. रणवीर की तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही हैं। अब रणवीर की अगली फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" का ही इंतजार है।

रोहित शेट्टी का भी टूटा रिकॉर्ड
अफसोस की बात है कि बॉक्स ऑफिस के हिट मशीन माने जाने वाले रोहित शेट्टी को अपनी 12 फिल्मों के बाद, एक फ्लॉप मिली है। जी हां, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म "जमीन" के अलावा.. सभी फिल्में औसत, हिट या सुपरहिट रही हैं। लेकिन सर्कस से यह रिकॉर्ड टूट चुका है।

साल की सबसे बड़ी फ्लॉप
लाल सिंह चड्ढा, राम सेतु, राधे श्याम, सम्राट पृथ्वीराज जैसी फिल्मों के बाद सर्कस साल 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

अवतार 2 से टक्कर
जहां सर्कस बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है.. वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखाया है। फिल्म 10 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं न्यू ईयर वीकेंड तक इसके 300 करोड़ पार जाने की पूरी उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











