Cirkus Day 4 Box Office: रणवीर सिंह- रोहित शेट्टी की फिल्म 70 % तक गिरी नीचे, जानें सोमवार का कलेक्शन

cirkus-day-4-box-office-ranveer-singh-rohit-shetty-film-s-sees-70-percent-drop-on-monday

Cirkus Day 4 Box Office: बैक-टू-बैक सफलता का स्वाद चखने के बाद, रोहित शेट्टी की नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से क्रैश कर चुकी है। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म को हर तरफ ने निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। ओपनिंग के साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते दिखी।

रोहित शेट्टी इस बार दर्शकों को थिएटर तक खींचने में विफल रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्कस ने सोमवार को 2-2.5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई अब 22-23 करोड़ तक पहुंच चुकी है। सर्कस ने पहले वीकेंड पर 20.85 करोड़ की कमाई की थी।

सोमवार को रविवार की तुलना में फिल्म के नेट कलेक्शन में 70% की गिरावट देखी गई। आंकड़ों से साफ है कि यह रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी की भी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित होने वाली है।

फिलहाल न्यू ईयर वीकेंड पर फिल्म कमाई में थोड़ा आगे बढ़ सकती है। लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 40 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाएगा।

वहीं, दूसरी ओर अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 रिलीज होने के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। 39 दिनों में फिल्म ने 229 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। खास बात है कि फिल्म ने 185 % मुनाफा कमा लिया है, जबकि अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी है। हाल ही में रिलीज़ हुई हॉलीवुड रिलीज़ अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर से हालांकि दृश्यम 2 को थोड़ी टक्कर मिल रही है।

रणवीर सिंह की बात करें तो.. एक्टर के लिए ये साल काफी निराशाजनक रहा है। दिसंबर 2021 में आई फिल्म 83, फिर जयेशभाई जोरदार और अब सर्कस.. रणवीर की तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही हैं। अब रणवीर की अगली फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" का ही इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X