X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » छिछोरे
छिछोरे

छिछोरे

Comedy | 06 Sep 2019 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

3.5 /5 Filmibeat

छिछोरे कहानी

छिछोरे एक बॉलीवुड एक्शन रोमांस ड्रामा है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया हैं। फिल्म में  सुशांत सिंह राजपूत ,  श्रद्धा कपूर , प्रतीक बब्बर, वरुण शर्मा और तुषार पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएं हैं। यह फिल्म 6 सितम्‍बर 2019 को रिलीज हुई। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।  इस  फिल्म को साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का 67वा राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार मिला है।  फिल्म का एक हिस्सा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे में शूट किया गया है। छिछोरे थीम गीत को 9 करोड़ की लागत से शूट किया गया है। इसे बोस्को-सीज़र ने कोरियोग्राफर किया है जो इस ट्रैक के लिए तीन साल बाद एक साथ आए हैं। पटकथा फिल्म की शुरुआत होती है अनिरुध (सुशांत सिंह राजपूत) और माया (श्रद्धा कपूर) से, जिनका बेटा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा है। हर बच्चे की तरह उसे भी एक ही डर है, यदि वह स्पर्धा में सफल नहीं हुआ तो 'लूजर' कहलाएगा। लेकिन क्या जिंदगी एक स्पर्धा में जीतने से आगे कुछ नहीं? इसका जवाब फिल्म की कहानी में छिपा है और पूरी संवेदनशीलता के साथ बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। लूजर शब्द का सही मतलब समझाने के लिए अनिरुध अपने बेटे को अपनी कॉलेज लाइफ के किस्से सुनाता है। इन किस्सों में ही असली मज़ा है। यहां एक के बाद एक सभी किरदार सामने आते जाते हैं अनिरुध बन जाता है अन्नी और उसके साथी हैं सेक्सा, एसिड, मम्मी, डेरेक, बेवड़ा और माया। भारत के नंबर 1 इजीनियरिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे इन सातों की कॉलेज लाइफ आपको समय समय पर गुदगुदाती है। आपसी रिश्ते, दोस्ती, प्रतिस्पर्धा, जुनून और सकारात्मकता के साथ कहानी आगे बढ़ती है। शायद हर दर्शक इन कहानियों से अपनी कॉलेज की कहानियों को जोड़ पाएंगे। नहीं, फिल्म 3 इडियट्स की तरह 'काबिल बनो, सफलता झक मार कर पीछे आएगी' जैसा ज्ञान नहीं देती है। बल्कि हंसते हंसाते इस बात का अहसास दिलाती है कि हर बार जीतना जरूरी नहीं होता। फिल्म की एक सीन में अन्नी कहता है- सफलता मिलने के बाद का प्लान सभी सोचते हैं, लेकिन फेल होने के बाद क्या करना है ये कोई नहीं बताता। फिल्‍म बेहतरीन है आपको जरूर देखना चाहिए।
Read More

छिछोरे कास्ट एंड क्रू

छिछोरे क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर नितेश तिवारी
कहानी नितेश तिवारी
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर अमलेंदु चौधरी
संपादक चारु श्री रॉय
संगीत / म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती, समीर उदिन
निर्माता / प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

छिछोरे समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
दोस्ती के मजेदार किस्सों के बीच, एक दमदार मैसेज देती है फिल्म

छिछोरे ट्रेलर

Video Thumbnail

छिछोरे गाने

छिछोरे समाचार

छिछोरे फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

छिछोरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+