कोरोना की वजह से अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का निधन- सुशात सिंह राजपूत के साथ 'छिछोरे' में किया था काम

हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिलाषा कोरोना पॉजिटिव थीं और कई दिनों से आईसीयू में भर्ती थीं। अभिलाषा ने सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'छिछोरे' में भी काम किया था।

रिपोर्ट की मानें तो लॉकडाउन से पहले अभिलाषा बनारस में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। जब वह मुंबई वापस लौटी तो उन्‍हें कोरोना वायरस के कुछ लक्षण अपने अंदर नजर आए। इसके बाद उन्होंने कोविड-19 का जांच कराया तो वह पॉजेटिव पाई गईं। स्थिति गंभीर होने का बाद, पिछले कुछ समय से वह आईसीयू में एडिमिट थीं।

Abhilasha Patil

अभिलाषा के निधन से एक बार फिर से मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर आ गई है। एक्ट्रेस के फैंस और करीबी लोग उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिलाषा के निधन की सबसे पहले जानकारी असिस्टेंट डायरेक्टर परेश पटेल ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अभिलाषा पाटिल संग फोटो शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया।

अभिलाषा पाटिल को फिल्म 'छ‍िछोरे' से पहले वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया', अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्‍यूज' और फिल्म 'मलाल' में देखा गया था। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

गौरतलब है कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिये गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को देश भर में कोरोना के 4,12,262 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटों में 3,980 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इस वक़्त देश में कुल सक्रिय मामले 35,66,398 हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X