सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को मिला 'नेशनल अवार्ड' तो इमोशनल हो गए पिता- कहा, काश वो जिंदा होता
22 मार्च 2021 को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान किया गया, जहां फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड पर जहां फिल्म की टीम, फैंस सभी खुश हैं, वहीं सभी फिल्म के मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को याद भी कर रहे हैं। इस मौके पर सुशांत के पिता भी काफी भावुक महसूस कर रहे हैं।
छिछोरे को मिले इस सम्मान से सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह बेहद खुश हैं। आज तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आज अपने बेटे पर बहुत गर्व हो रहा है। वो इस सम्मान का हकदार था।

सुशांत के पिता ने कहा, "आज जो सम्मान सुशांत को मिल रहा है वो इसका हकदार था। क्योंकि बचपन से उसके भीतर काम करने की लगन और जज्बा था। हमें भरोसा था कि उनके घर का गुलशन एक दिन देश और दुनिया में परिवार और पिता का नाम रौशन करेगा।"
साल 2019 में आई फिल्म छिछोरे का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन जैसे कलाकार मुख्य कलाकारों में थे।


Click it and Unblock the Notifications











