..................... 'छिछोरे' को मिला नेशनल अवार्ड- श्रद्धा कपूर और नितेश तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद | Chhichhore wins National Award- Nitesh Tiwari and Shraddha Kapoor remembers Sushant Singh Rajput - Hindi Filmibeat

'छिछोरे' को मिला नेशनल अवार्ड- श्रद्धा कपूर, वरुण और निर्देशक ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद,लिखा खास पोस्ट

सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान किया गया, जहां फिल्म छिछोरे को बेस्ट फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड पर जहां फिल्म की पूरी टीम बेहद खुश है, वहीं सभी फिल्म के मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद भी कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और कलाकार श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा ने खास पोस्ट शेयर किया है।

साल 2019 में आई फिल्म छिछोरे ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, बल्कि यह दर्शकों के लिए खास संदेश भी लेकर गई थी। बच्चों पर पढ़ाई और करियर के प्रेशन पर बनी यह फिल्म काफी अलग थी।

Chhichhore

फिल्म को नेशनल अवार्ड मिलने पर श्रद्धा कपूर ने खुशी जताई है और सोशल मीडिया पर लिखा- "शुक्रिया नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला, मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए.. हम तुम्हें मिस करते हैं सुशांत.. नेशनल अवॉर्ड कमिटी का शुक्रिया और छिछोरे की पूरी टीम का आभार.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X