X
हिंदी » फिल्में » बेवकूफियां
बेवकूफियां

बेवकूफियां

Comedy | Drama | 14 Mar 2014 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

2.5 /5 Filmibeat

बेवकूफियां कहानी

बेवकूफियां वर्ष 2014 में आई एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन नुपुर अस्थाना ने और फिल्म का लेखन हबीब फैसल ने किया है। यश राज फिल्म्स के तहत निर्मित फिल्म बेवकूफियां में आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म सिनेमाघरों में 14 मार्च को रिलीज हुई। फिल्म की कहानी  फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो एक मामूली मार्केटिंग एक्सक्यूटिव की नौकरी करता है और एक दिन उसकी जॉब छिन जाती है। दूसरी ओर उसकी गर्लफ्रैंड एक बैंकर है और महीने में लाखों रुपये कमाती है। ऐसे में बिना जॉब के आखिर वो कैसे अपनी गर्लफ्रैंड के पिता को ये यकीन दिलाता है कि वो उनकी बेटी की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है और वो उससे शादी करके उसे खुश रखेगा। इस दौरान वो क्या क्या बेवकूफियां करता है और कितने पापड़ बेलता है इसी के इर्द घूमती है बेवकूफियां फिल्म की कहानी। सोनम कपूर ने एक बखूबी एक कॉरपोरेट जगत की कर्माचारी का किरदार निभाया है, वैसा ही ड्रेसिंग सेंस, वैसी ही सोच और वैसी ही लाइफस्टाइल। एक बैंकर की जिदंगी कैसी होती है इस बात का सोनम ने पूरा ध्यान रखा है। यंगस्टर्स के लिए फिल्म में देखने के लिए काफी कुछ इंटरेस्टिंग और मजेदार है। ऋृषि कपूर ने भी सोनम कपूर के पिता के किरदार में जान डाल दी है। हालांकि रियल लाइफ में ऋृषि कपूर एक बहुत ही हैपनिंग पिता हैं लेकिन फिल्म में उन्होंने एक गुस्से वाले और अपनी बेटी को लेकर बहुत ही पसेसिव पिता का किरदार निभाया है। फिल्म के रिव्यू से जुड़े और भी पहलुओं को जानने के लिए आपको करना होगा थोड़ा और इंतजार।
Read More

बेवकूफियां कास्ट एंड क्रू

बेवकूफियां क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर नुपुर अस्थाना
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक रघु दीक्षित
निर्माता / प्रोड्यूसर आदित्‍य चोपड़ा
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

बेवकूफियां समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
बेवकूफियां फिल्म जैसा कि इसके टाइटल से ही जाहिर है कि एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और ऋृषि कपूर के कॉमिक सीन बहुत ही बेहतरीन हैं। साथ ही सोनम और आयुष्मान के कुछ सीन भी दर्शकों को बेहद पसंद आएंगी। कॉमेडी के मामले में आयुष्मान और ऋृषि कपूर ने अपनी तरफ से 100 प्रतिशत दिया है। कुल मिलाकर ये एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा दर्शकों के लिए।

बेवकूफियां फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

सेलेब्स बर्थडे/ सितारों का जन्मदिन

×
2.5 /5 Your Rating

बेवकूफियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+