आखिर सोनम की बिकनी क्यों हुई हाईलाइट?
सोनम ने कहा कि अब मुझे समझ में आ गया है कि आपको फिल्मों से जुड़े इवेंट में बहुत संभलकर बातचीत करनी चाहिए। क्योंकि आपकी बातों का क्या मतलब निकाल लिया जाये आपको पता ही नहीं चलेगा। मालूम हो सोनम ने यब बात उस खबर के बारे में कही जिसमें छापा गया था कि सोनम के पिता अनिल कपूर का मानना है कि 'बेवकूफियां' में बिकनी का दृश्य फिल्म को अच्छी शुरुआत देगा।
Did You Know: सोनम ने कहा कि 'बेवकूफियां' में बिकनी पहनने का फैसला उनका अपना था
जिसका खंडन करते हुए सोनम ने कहा, "मेरे पिता ने ऐसा कभी नहीं कहा। मैंने एक संवाददाता सम्मेलन में यह कहा था कि मेरे पिता को लगता है कि फिल्म की शुरुआत अच्छी होगी। उस बयान को तोड़-मरोड़कर समाचार पत्रों में उसे बिकनी के हेडलाइन के साथ आया।"
Pics: 'बिकनी' में सोनम को देखकर छूटे पसीने...
"मुझे एहसास हुआ कि मैं जो बोलती हूं उसमें मुझे सतर्क रहना होगा। मैं अपने दिल की बात कह देती हूं। फिल्मोद्योग में ऐसी ईमादारी की सराहना नहीं होती। इसकी जगह उसे तोड़ा-मरोड़ा जाता है। मैंने जो कहा था, अनुवाद में उसमें से बहुत कुछ गायब था।"
अभिनेत्रियां अधिकतर बिकनी पहनने का श्रेय पटकथा की मांग को देती हैं, लेकिन सोनम ने कहा कि 'बेवकूफियां' में बिकनी पहनने का फैसला उनका अपना था। लेकिन ना जाने क्यों मेरी ही बिकनी को हाईलाइट कर दिया गया।
मालूम हो कि 'बेवकूफियां' के निर्माता आदित्य चोपड़ा या निर्देशक नूपुर अस्थाना है। फिल्म की धीमी शुरूआत और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
Did You Know: सोनम ने कहा कि 'बेवकूफियां' में बिकनी पहनने का फैसला उनका अपना था। यह निर्माता आदित्य चोपड़ा या निर्देशक नूपुर अस्थाना का विचार नहीं था कि मैं बिकनी पहनूं। यहां तक कि निर्देशक ने वन पीस बाथिंक कॉस्ट्यूम का सुझाव दिया था, लेकिन मुझे लगा कि बिकनी सही है।"


Click it and Unblock the Notifications












