'बेवकूफियां' के लिए नूपुर ने यशराज को बोला थैंक्स

होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'बेवकूफियां' ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया है। लोगों को फिल्म कुछ खास अच्छी नहीं लगी है बावजूद इसके इस फिल्म की निर्देशिका नूपुर अस्थाना अपनी फिल्म और अपनी मेहनत की बड़ाई करते थक नहीं रही हैं।

अपनी मेहनत और यात्रा का गुणगान करते हुए नूपुर अस्थाना ने दोहराया कि अपनी फिल्म 'बेवकूफियां' के लिए निर्माता खोजना उनके लिए टेढ़ी खीर था।

Did You Know: 'बेवकूफियां'नूपुर अस्थाना की दूसरी निर्देशित फिल्म है

अस्थाना ने कहा कि किसी भी नये व्यक्ति को बॉलीवुड में काम करने के लिए इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन मैं यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की शुक्रगुजार हूं, जिसने मुझ पर यकीन किया।" शुक्रवार को रिलीज हुई 'बेवकूफियां' ने अपने पहले सप्ताहांत में 4.47 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म में सोनम ने अप्रत्याशित रूप से उत्तेजक रूप धरा है बावजूद इसके वह लोगों को आकर्षित करने में नाकाम रहीं। फिल्म की कहानी सोनम और हीरो आयुष्मान खुराना और सोनम के पिता बने ऋषि कपूर के चारों ओर घूमती है।

फिल्म में सोनम और आयुष्मान दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं लेकिन सोनम, हीरो से दो गुना कमाती है जिसकी वजह ऋषि कपूर दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं होते हैं। जिसके लिए फिल्म का हीरो हिरोईन के बाप को पटाने की हर संभव कोशिश करता है। इसी मजाकिया ताने-बाने की कहानी कहती है नूपुर अस्थाना की फिल्म 'बेवकूफियां'।

Did You Know: यश राज फिल्म्स ने ही नूपुर अस्थाना को वर्ष 2011 में उनकी पहली फिल्म 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' का निर्देशन करने का मौका दिया था। उनकी दूसरी फिल्म 'बेवकूफियां' भी इसी प्रोडेक्शन हाउस के बैनर तले बनी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X