लाइफ हो गयी हैं बोरिंग, तो परदे पर देखिये बेवकूफियां- फिल्म रिव्यू!

सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना की फिल्म बेवकूफियां आज सिनेमाहॉल में लगने जा रही है। फिल्म का नाम ही इतना इंटेस्टिंग है कि कहीं ना कहीं यंगस्टर्स के दिल में इच्छा है कि एक बार तो फिल्म देखने चला जाए। फिल्म की निर्देशक नुपुर अस्थाना का कहना है कि पहले तो उनकी फिल्मा का नाम कुछ और था। लेकिन जब फिल्म का बेवकूफियां टाइटल सॉंग लिखा गया तो सभी के मुंह पर ये बेवकूफियां शब्द इतना बस गया कि उन्होंने फिल्म का टाइटल ही बदलकर बेवकूफियां कर दिया। वैसे भी बेवकूफियां टाइटलयंग जेनरेशन को ज्यादा एक्साइटेड कर रहा है। फिर फिल्म में सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना की यंग और हैपनिंग जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। सोनम कपूर ने भाग मिल्खा भाग और रांझना के बाद अब बेवकूफियां फिल्म में भी कोई हॉट किरदार नहीं निभाया है। बल्कि वो एक आम कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम करने वाली लड़की के किरदार में हैं।

आयुष्मान आज के यंग लड़कों की सोच और उनकी जिंदगी को परदे पर उतारते हुए दिखे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो एक मामूली मार्केटिंग एक्सक्यूटिव की नौकरी करता है और एक दिन उसकी जॉब छिन जाती है। दूसरी ओर उसकी गर्लफ्रैंड एक बैंकर है और महीने में लाखों रुपये कमाती है। ऐसे में बिना जॉब के आखिर वो कैसे अपनी गर्लफ्रैंड के पिता को ये यकीन दिलाता है कि वो उनकी बेटी की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है और वो उससे शादी करके उसे खुश रखेगा। इस दौरान वो क्या क्या बेवकूफियां करता है और कितने पापड़ बेलता है इसी के इर्द घूमती है बेवकूफियां फिल्म की कहानी।

सोनम कपूर ने एक बखूबी एक कॉरपोरेट जगत की कर्माचारी का किरदार निभाया है, वैसा ही ड्रेसिंग सेंस, वैसी ही सोच और वैसी ही लाइफस्टाइल। एक बैंकर की जिदंगी कैसी होती है इस बात का सोनम ने पूरा ध्यान रखा है। यंगस्टर्स के लिए फिल्म में देखने के लिए काफी कुछ इंटरेस्टिंग और मजेदार है। ऋृषि कपूर ने भी सोनम कपूर के पिता के किरदार में जान डाल दी है। हालांकि रियल लाइफ में ऋृषि कपूर एक बहुत ही हैपनिंग पिता हैं लेकिन फिल्म में उन्होंने एक गुस्से वाले और अपनी बेटी को लेकर बहुत ही पसेसिव पिता का किरदार निभाया है। फिल्म के रिव्यू से जुड़े और भी पहलुओं को जानने के लिए आपको करना होगा थोड़ा और इंतजार।
निर्देशन
नुपुर अस्थाना ने बेवकूफियां फिल्म के जरिये एक आज की रियल लाइफ को दिखाने की कोशिश की है। किस तरह से आज के युवा मॉल कल्चर से घिरे हुए हैं और अपनी कमाई को उड़ाने मौज मस्ती करने में विश्वास रखते हैं ये फिल्म में बहुत ही खूबसरूती से दिखाया गया है। युवाओं की मनोस्थिति और कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम करने के उनके ढंग को काफी बारीकी से नुपुर ने परदे पर उतारा है।

एक्टिंग

बेवकूफियां फिल्म में एक्टिंग की बात की जाए तो आयुष्मान खुराना ने अपनी तरफ से बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। आयुष्मान के कॉमेडी सीक्वेंस, नौकरी खोने के बाद उनका फ्रस्टेशन और अपनी गर्लफ्रैंड के पिता के सामने ब्वॉफ्रैंड की बेचारगी को आयुष्मान ने बहुत ही प्यार और खूबी के साथ दिखाया है। ऋृषि कपूर ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। बतौर पिता ऋृषि कपूर से सभी को प्यार हो जाएगा। सोनम कपूर ने कॉरपोरेट वर्ल्ड की कर्मचारी के किरदार में जान डाल दी है। सोनम के फैंस को उनका ये किरदार काफी पसंद आएगा।

संगीत

यशराज प्रोडक्शन की फिल्मों में अक्सर रोमांस और गाने फिल्म का एक बहुत ही खास हिस्सा होते हैं। बेवकूफियां फिल्म में भी फिल्म के गाने काफी अच्छे हैं। गुलछर्रे और खामखां गाने अच्छे हैं और साथ ही बेवकूफियां टाइटल सॉंग तो दर्शकों के लबों पर ही चढ़ गये।

कहानी

बेवकूफियां फिल्म की कहानी बहुत ही रियल और आम जिदंगी से जुड़ी हुई है। कभी भी ऐसा नहीं लगेगा कि आप फिल्म देख रहे हैं और सबकुछ बनाया गया है। बल्कि परदे पर भी आपको अपसे दोस्तों, आस पास के लोगों की जिंदगी ही नजर आएगी।

कॉमेडी

बेवकूफियां फिल्म जैसा कि इसके टाइटल से ही जाहिर है कि एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और ऋृषि कपूर के कॉमिक सीन बहुत ही बेहतरीन हैं। साथ ही सोनम और आयुष्मान के कुछ सीन भी दर्शकों को बेहद पसंद आएंगी। कॉमेडी के मामले में आयुष्मान और ऋृषि कपूर ने अपनी तरफ से 100 प्रतिशत दिया है। कुल मिलाकर ये एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा दर्शकों के लिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X