बेवकूफियां वर्ष 2014 में आई एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन नुपुर अस्थाना ने और फिल्म का लेखन हबीब फैसल ने किया है। यश राज फिल्म्स के तहत निर्मित फिल्म बेवकूफियां में आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म सिनेमाघरों में 14 मार्च को रिलीज हुई।
फिल्म की कहानी
फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो एक मामूली मार्केटिंग एक्सक्यूटिव की नौकरी करता है और एक दिन उसकी जॉब छिन जाती है। दूसरी ओर उसकी गर्लफ्रैंड एक बैंकर है और महीने में लाखों रुपये कमाती है। ऐसे में बिना जॉब के आखिर वो कैसे अपनी गर्लफ्रैंड के पिता को ये यकीन दिलाता है कि वो उनकी बेटी की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है और वो उससे शादी करके उसे खुश रखेगा। इस दौरान वो क्या क्या बेवकूफियां करता है और कितने पापड़ बेलता है इसी के इर्द घूमती है बेवकूफियां फिल्म की कहानी। सोनम कपूर ने एक बखूबी एक कॉरपोरेट जगत की कर्माचारी का किरदार निभाया है, वैसा ही ड्रेसिंग सेंस, वैसी ही सोच और वैसी ही लाइफस्टाइल। एक बैंकर की जिदंगी कैसी होती है इस बात का सोनम ने पूरा ध्यान रखा है। यंगस्टर्स के लिए फिल्म में देखने के लिए काफी कुछ इंटरेस्टिंग और मजेदार है। ऋृषि कपूर ने भी सोनम कपूर के पिता के किरदार में जान डाल दी है। हालांकि रियल लाइफ में ऋृषि कपूर एक बहुत ही हैपनिंग पिता हैं लेकिन फिल्म में उन्होंने एक गुस्से वाले और अपनी बेटी को लेकर बहुत ही पसेसिव पिता का किरदार निभाया है। फिल्म के रिव्यू से जुड़े और भी पहलुओं को जानने के लिए आपको करना होगा थोड़ा और इंतजार।