सोनम संग नुपुर ने भी कहा बिकनी सीन प्रमोशन के लिए नहीं था!
नुपुर ने कहा कि कोई भी आम लड़की अगर पूल साइड अपने दोस्तों या ब्वॉफ्रैड के साथ पूल साइड पार्टी करने जाएगी तो वो बिकनी ही पहनेगी। ना कि सलवार सूट। नुपुर ने कहा मैं खुद भी अगर पूल साइड पार्टी करती तो बिकनी ही पहनती। फिर वो सोनम कपूर हैं इस वजह से इस बात को इतना बड़ा बनाया जा रहा है। जबकि ये बहुत ही नॉर्मल बात है। नुपुर ने कह बेवकूफियां फिल्म को सिर्फ प्रमोट करने के लिए कम से कम मैं तो इस तरह के सीन्स नहीं डालूंगी। दूसरी तरफ सोनम कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बिकनी सीन पर अपने पिता अनिल कपूर का जो स्टेटमेंट कहा था कि बिकनी सीन से बेवकूफियां को अच्छी ओपनिंग मिल जाएगी, उसे लेकर भी मीडिया पर नाराज़गी उतारी है और कहा है मीडिया ने उनकी बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया है।
सोनम ने बदल दिया आयुष्मान का ड्रेसिंग सेंस!
सोनम कपूर ने कहा मैं हमेशा ही मीडिया के साथ बहुत ही फ्रैंडली रही हूं। कुछ भी बोल देती हूं, जो भी दिल में आता है। लेकिन बिकनी सीन को लेकर मेरे पिता अनिल कपूर की बात को जिस तरह से तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है उसके बाद में सिर्फ यही कहूंगी कि अब मुझे भी सोच समझकर बोलना चाहिए। करीना कपूर ने ये भी कहा कि बिकनी सीन करने का फैसला मेरा खुद का था। इसमें किसी और का कोई हाथ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












