बेवकूफियां है परफेक्ट डेट फिल्म- ट्विटर रिव्यू!
सलिल आचार्या का कहना है बेवकूफियां फिल्म को मैं 2.5स्टार्स देता हूं। ये उन बहुत ही कॉमेडी और लाइट फिल्मों में है जिन्हें मैं बार बार देख सकता हूं। आखिरी के 30 मिनट तो इतने बेहतरीन हैं कि यूं लगा चेस बोर्ड के सभी पीस एक साथ मिल गये हों और मस्ती कर रहे हों। बेवकूफियां भले ही ग्रेट ना हो लेकिन ये बुरी भी नहीं है। उपाला के बासु रॉय ने कहा सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे प्यारी एक्ट्रेस हैं। बेवकूफियां ऐसी फिल्म है जिसे देखना सच में एक अच्छा डिसीजन है। सोनम को मेरी तरफ से सफलता के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।
सोना मुंबई से का कहना है मुझे पता था कि बेवकूफियां फिल्म अच्छी होगी। भाग मिल्खा भाग और रांझना फिल्म में सिंपल और खूबसूरत किरदार निभाने के बाद सोनम कपूर ने बेवकूफियां फिल्म में भी एक कॉरपोरेट जगत की कर्मचारी का किरदार निभाकर ये साबित कर दिया कि सोनम अब किसी भी किरदार में खुद को ढ़ाल सकती हैं। सोनम कपूर धीरे धीरे ही सही लेकिन बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा रही हैं। ऋृषि कपूर का तो कहना ही क्या। उन्हें देखकर एक पल गुस्सा आता है तो एक पल प्यार। किसी को भी ऐसे कूल डैड से प्यार हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












