'बैंग बैंग' टॉम क्रूज और कैमरान डियाज की हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' का ही हिन्दी रूपांतरण हैा कहानी विस्तार से- संयोग से नम्र स्वभाव वाली हरलीन ( कैटरीना कैफ ) की मुलाकात आर्कषक और रहस्यमयी राजवीर नंदा ( रितिक रोशन ) से होती है और यह मुलाकात विमानों पर हमले करने, कार के पीछा करने, गोलीबारी, बम विस्फोट के छापे और वैश्विक स्तर पर तबाही में बदल जाती हैा इस भागदौड़ के बीच राजवीर हरलीन को यह समझाने की कोशिश करता है कि वह एक अच्छा आदमी हैा क्या वह सच में उस पर विश्वास करती है, क्या इस विश्वास पर भरोसा होगा जब हवा में गोलियां चलेंगीा फॉक्स स्टार स्टूडियोज और सिद्धार्थ आनंद ने वादा किया है कि फिल्म में एक्शन की कोई कमी नहीं है और लोग फिल्म के दौरान सीट छोड़ के हट नहीं पाएंगेा विस्फोट, ट्रिगर, हत्यारे इन्हीं सबको मिलाकर ही यह उपयुक्त नाम निकला है- बैंग बैंग
सुपर एक्शन की बिना दिमाग वाली फिल्म है 'बैंग बैंग'ए फिल्म का संगीत ठीक-ठाक है और निर्देशन भी ठीक है लेकिन फिल्म औसत है।
हमारी ओर से फिल्म फिल्म 'बैंग बैंग' 2.5 स्टार।