X
होम टॉप-लिस्ट

कौन है विवादों में घिरा बाल संत अभिनव अरोड़ा, जिसे स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहा दुर्भाग्य

Author Sandhya Yadav | Published: Monday, October 28, 2024, 05:55 PM [IST]

आपने हाल ही में सुना होगा कि एक कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य जी ने बाल संत अभिनव अरोड़ा को मंच से उतरने के लिए कहा था, इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा दी है, ऐसे में सभी अभिनव अरोड़ा के बारे में सभी जानना चाहते हैं, के ये बाल संत कौन है ?


cover image
10 वर्ष के बाल संत है अभिनव

अभिनव अरोड़ा एक 10 वर्ष का एक बच्चा है जिसे लोग 'बाल संत' के नाम से जानते हैं। वो बहुत कम उम्र से ही भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं और अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. वो भजन गाते हैं और धार्मिक प्रवचन देते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं जिसमे वह नाचते गाते हुए नजर आते हैं। 

स्वामी रामभद्राचार्य ने उतारा मंच से नीचे

हाल ही में वायरल हुई एक वीडियो में आपने देखा होगा की, एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अभिनव अरोड़ा मंच पर मौजूद थे और भजन गा रहे थे. इसी दौरान स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें बीच में रोक दिया और उन्हें मंच से नीचे उतरने के लिए कहा, स्वामी जी ने कहा कि अभिनव अरोड़ा का व्यवहार ठीक नहीं है और उन्हें अभी और पढ़ाई करनी चाहिए। 

खुद को बोलते हैं कृष्ण का बड़ा भाई

अभिनव अरोड़ा के माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे को बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण से बहुत लगाव रहा है, उन्हें अध्यात्म में बहुत रुचि है और वो पूरी तरह आध्यात्म की ओर बढ़ चुके हैं, अभिनव अपने आप को भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई मानते हैं उन्हें छोटे भाई के रूप में पूजते हैं। 

लेखक तरुण राज के बेटे हैं अभिनव

आपको बता दें अभिनव अरोड़ा लेखक और टेड स्पीकर तरुण राज के बेटे हैं, इनके पिता का कहना है,अभिनव को बचपन से ही अध्यात्म की तरफ रुझान रहा है, वो अक्सर भजन गाता है, धार्मिक प्रवचन देता है और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेता है। 

3:30 बजे उठते हैं अभिनव

अभिनव अरोड़ा, ने एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा, के वे अनुशासित जीवन जीते हैं, वह रोज़ सुबह 3:30 बजे उठ जाते हैं! जी हां, आपने सही सुना. इतनी कम उम्र में वो इतनी जल्दी उठकर सबसे पहले भगवान को याद करते हैं, और घर में विराजमान बाल गोपाल को भोग लगा कर 7:30 बजे वो स्कूल के लिए निकल जाते हैं। 

वायरल वीडियो पर खड़े हुए विवाद

फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके कुछ वायरल विडियो से उनकी सभी बातें गलत होती हुई नजर आ रही हैं, जी हाँ अपने एक पुराने वीडियो पर यह बोलते हुए नजर आ रहे हैं के उनकी मुम्मा (माँ) उनके लिए चिकन बनाती हैं। एक और वीडियो में अभिनव संतो के बीच बैठे हुए अपने दांत में ऊँगली डालते हुए दिखाई दी रहे हैं, जिसके बाद वह उसी झूठे हाथ से अपने गोपाल जी को छू लेते हैं। 

सामने आयी अभिनव की सफाई

इतना सब कुछ हो जाने के बाद, अब अभिनव, संत रामभद्राचार्य जी के डाटने वाले विडियो पर अपनी सफाई देते हुए कह रहे हैं के "सभी बड़े 8, 10 साल के बच्चे को डांट सकते हैं, वो गुरु हैं बड़े हैं, शिष्य को गुरु दांत सकते हैं, आगे अभिनव बोलते हैं, के पता नहीं लोग इस बात को इतना बढ़ा-चढ़ा के क्यों रख रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+