X
होम टॉप-लिस्ट

इन हिंदी फिल्मों ने 500 करोड़ का बिजनेस करके जीता जनता का दिल

Author Priya Tomar | Published: Thursday, October 12, 2023, 03:16 PM [IST]

Hindi Film in 500 crore club: हिंदी सिनेमा में लगातार कई सारी फिल्में रिलीज हो रही हैं और कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने के साथ साथ जनता का दिल भी जीत रही हैं। तो आज हम ऐसी फिल्मों के बारें में बताते हैं जिन्होंने धमाकेदार कमाई करने के साथ 500 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है।


cover image

Table of content

जवान

सबसे पहले इस लिस्ट में जवान का नाम आता है। शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान ने धमाकेदार कमाई की और जनता का दिल जीता। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो,  सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 500 करोड़ रुपये के पार हो चुकी है।

गदर 2

इस लिस्ट में सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 भी शामिल है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और फिल्म को जनता का खूब प्यार मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 11 दिन में 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ली थी। हालांकि, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के पास अब तक सबसे जल्दी 500 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड है। 

 

पठान

शाहरुख खान, जॉन अब्राहिम और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया था और जनता के दिलों में खास जगह बनाई थी। शाहरुख की 'पठान' ने 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा 5 दिन में पार किया था और इतने कम समय में पहाड़ जैसा यह आंकड़ा पार करने वाली 'पठान' बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई थी। हालांकि, अब 'जवान' ने 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है।

 

बाहुबली 2

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म  'बाहुबली-2' भी इस लिस्ट में है। इस फिल्म को भी ऑडियन्स का बहुत प्यार मिला था और फिल्म ने जबरदस्त कमाई भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाहुबली-2 के हिन्दी वर्जन ने इंडिया में लगभग 511 करोड़ की कमाई  की थी। जिसके रिकॉर्ड को फिर 'पठान' ने तोड़ दिया था।

पीके

बॉलीवुड सुपरस्टार अमीर खान की फिल्म ने भी 500 करोड़ क्लब में एंट्री की थी।  अमीर खान और अनुष्का शर्मा की बहुचर्चित फिल्म पीके ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करके दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। फिल्म उस वक्त की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म बनी थी। बैसे 500 करोड़ क्लब में अमीर खान की तीन फिल्में धूम-3,  पीके और दंगल शामिल हैं।

पद्मावत

दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत भी इस लिस्ट में शामिल है। रानी पद्मवाती की जिंदगी की कहानी पर बनी फिल्म पद्मावत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार रहा था। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले कई चीजों को लेकर विवादों में रही लेकिन इन विवादों का फिल्म की कमाई पर उल्टा असर नहीं पड़ा। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

संजू

इस लिस्ट में फिल्म संजू भी शामिल है। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म 'संजू', जिसनें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का शानदार किरदार निभाया था। इसे भी फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने 15 दिन में ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। फिल्म में रणवीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने कि थी, फिल्म ने अपना जादू दर्शकों पर जमकर चलाया था।

सुल्तान

500 करोड़ क्लब में सलमान खान की फिल्म सुल्तान भी शामिल है। इसने अपनी रिलीज के 12वें दिन में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान की जोड़ी अनुष्का शर्मा के साथ बनी थी और दोनों पर दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब प्यार लुटाया था। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+