राजू कुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म संजू , बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोग्राफी है। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त की भूमिका में थे, इसके अलावा फिल्म में दिया मिर्जा, सोनम कपूर, विक्की कौशल, परेश रावल,अनुष्का शर्मा और तब्बू आदि सितारे नजर आये। फिल्म संजू में, निर्देशक राजू कुमार हिरानी ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन के हर पड़ाव को दिखाने का बेहतरीन प्रयास किया है, फिल्म में संजय दत्त के बचपन से लेकर जवानी, ड्रग्स की लत, प्रेमिकायें, और जेल की जिंदगी को बेहद ईमानदारी से दिखाया गया। ट्रेलर फिल्म का ऑफिसियल ट्रेलर 30 मई, 2018 को रिलीज किया गया, जिसे 24 घंटे में करीबन 20 मिलियन लोगों द्वारा देखा गया। म्यूजिक फिल्म संजू का म्यूजिक ए.आर.रहमान, रोहन रोहन और विक्रम ने दिया है, वहीं फिल्म के संगीत को प्रड्यूस भूषण कुमार ने किया है। रिलीज डेट फिल्म संजू का निर्माण विदू विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा बैनर राजकुमार हिरानी फिल्म्स और विनोद चोपड़ा फिल्म्स के तहत किया गया है। फिल्म की अधिकारिक रिलीज तारीख 29 जून है। इन अवार्ड और पुरस्कारों से नवाज़ी गयी फिल्म संजू
फिल्म संजू आपको बताएगी कि संजय दत्त की जिंदगी गलतियों से बनी हुई है। राजकुमार हिरानी के शानदार निर्देशन और रणबीर कपूर की अच्छी परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को बेहतरीन एंटरटेनिंग फिल्म बना दिया है। ये फिल्म ऑडिएंस के लिए अच्छा मैसेज छोड़ती है।