'संजू' के लिए संजय दत्त ने लिए इतने करोड़- लेकिन फिल्म में छुपाई सच्चाई, 2 शादियों से लव अफेयर तक
राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू 29 जून 2018 को रिलीज हुई। रणबीर कपूर के रोल में संजय दत्त की ये बायोपिक दर्शकों को खूब पसंद आई। लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का बिजनेस किया। लेकिन संजू फिल्म को देखने के बाद अक्सर लोगों ने कहा कि क्या ये वाकई संजय दत्त के जीवन का काला सच है। या फिर सहानुभूति के लिए इस फिल्म की रूपरेखा बदल दी गई।
इस फिल्म को बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि संजू में अतिरिक्त हिस्सा जोड़ा गया है, ताकि नफरत नहीं, सहानुभूति मिले। फिल्मकार ने कहा कि संजय दत्त की जिंदगी की हर एक घटना पर एक अलग फिल्म बन सकती है। लेकिन राजकुमार हिरानी ने हथियार, देशद्रोही और आंतकवाद जैसे आरोपों में घिरे अभिनेता को दर्शाने के बजाय पिता पुत्र के संबंध को दिखाना ज्यादा सही समझा।


Click it and Unblock the Notifications











