X
होम टॉप-लिस्ट

Shahrukh Khan Dialogues: गर्दा उड़ाने वाले किंग खान के शानदार डायलॉग

Author Priya Tomar | Published: Thursday, September 7, 2023, 12:23 PM [IST]

Shahrukh Khan Dialogues: इन दिनों हर तरफ 'जवान' का ही शोर है, हर किसी कि जुबान पर 'जवान' के ही डायलॉग है। ऐसा लग रहा है कि जैसे शाहरुख खान की जवान एक उत्साह की तरह आई है और लोगों के बीच खुशियों की तरह फैल गई है। सिनेमाघरों में फैंस अलग ही गदर काट रहे हैं, और सिनेमाघरों के बाहर शाहरुख खान की पूजा कर रहे हैं। खैर पहली बार बड़े पर्दे पर शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी छा गई है, फिल्म इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तो आज हम शाहरुख खान के उन फेमस और जानदार डायलॉग्स के बारें में बताएंगे जो फैंस से लेकर सेलेब्स तक के दिलों में बस गए हैं।


cover image

Table of content

बाजीगर

शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' 1993 में आई थी। इस फिल्म ने शाहरुख खान को अलग पहचान दी थी, फैंस के बीच किंग खान काफी फेमस हो गए थे। इसी फिल्म में शाहरुख खान का डायलॉग था,-  "कभी कभी जीतने के लिए कुछ हारना भी पड़ता है, और हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।...." इस डायलॉग ने फैंस के दिलों मे खास जगह बनाई थी, आज तक लोगों को ये डायलॉग याद है।

मोहब्‍बतें

साल 2000 में आई शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें कौन भूल सकता है, फिल्म में किंग खान के साथ साथ अमिताभ बच्चन का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म का डायलॉग,-  "दुनिया में कितनी है नफ़रतें, फिर भी दिलों में है चाहतें...मर भी जाए प्यार वाले, मिट भी जाये यार वाले...ज़िंदा रहती है उनकी मोहब्बतें...." को कौन भूल सकता है। इस डायलॉग ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी।

डॉन

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में 'डॉन' भी शामिल होती है। डॉन ने शाहरुख खान को एक्शन फिल्मों का हीरो बना दिया था। इस फिल्म के बाद फैंस किंग खान को खासा पसंद करने के साथ साथ खुब प्यार भी करने लगे थे। इस फिल्म का फेमस डायलॉग था,-  "डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है..." , जो कि लोगों की जुबान पर आज भी है।

दिलवाले दुल्‍हनिया ले जायेंगे

रोमांस की दुनिया में अपने आपको सबसे ऊपर रखने वाले शाहरुख खान को लोग काफी पसंद करते हैं। लड़कियों के दिलों में एक्टर के लिए खास इज्जत हैं। कई सारी रोमाटिंक हिट फिल्में एक्टर ने इंडस्ट्री में दी है। इन्ही में से एक थी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'। इस फिल्म को हर किसी ने पसंद किया था। इसी फिल्म का डायलॉग था, -"कोई बात नहीं सेनोरिटा, बड़े बड़े देशो में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं..." इस डायलॉग को आज भी फैंस से लेकर सेलेब्स तक बोलते हैं।

देवदास

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड बनाए और साथ ही दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई। फिल्म में कई सारे शानदार डायलॉग थे। इनमें से एक था, "कुर्सी की पेटी बांध लो..." और दूसरा डायलॉग था "पठान जिंदा है..."इन दोनों डायलॉग्स को फैंस ने काफी पसंद किया था।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड बनाए और साथ ही दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई। फिल्म में कई सारे शानदार डायलॉग थे। इनमें से एक था, "कुर्सी की पेटी बांध लो..." और दूसरा डायलॉग था "पठान जिंदा है..."इन दोनों डायलॉग्स को फैंस ने काफी पसंद किया था।

 

जवान

सिनेमाघरों में 7 सिंतबर को जवान रिलीज हो गई है। फिल्म में पहली बार शाहरुख खान के साथ नयनतारा दिखाई दे रही हैं। फिल्म का हर तरफ अलग ही क्रेज बना हुआ है। सिनेमाघरों से लेकर सड़को तक एक उत्साह का माहौल है, फैंस नाच-गाने-पूजा सब कर रहे हैं। फिल्म तो इतिहास रचने के लिए तैयार है। फइल्म के डायलॉग फैंस को पसंद आ रहे हैं। फिल्म के दो काफी फेमस डायलॉग इस तरह हैं, "चाहिए तो आलिया भट्ट थी..."और दूसरा डायलॉग है "बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर..."दोनों ही डायलॉग खास पसंद किए जा रहे हैं।

तो इस तरह से शाहरुख खान यानी कि आप सबके पसंदीदा अभिनेता किंग खान अपनी फिल्मों, अपनी एक्टिंग, अपने स्टाइल के साथ साथ अपने 'डायलॉग' की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। फैंस को बादशाह बने जवान शाहरुख के सभी डायलॉग पसंद आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+