2019, 20 छोड़िए, ऋतिक रोशन ने तो 2021 की बुकिंग कर ली है #BangBangReloaded
अगर सूत्रों की मानें तो ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने बैंग बैंग सीक्वल फाइनल कर दिया है। फिल्म का नाम होगा बैंग बैंग रीलोडेड और फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है।
फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इसी हफ्ते, बैंग बैंग रीलोडेड नाम का टाईटल बुक करा दिया है। अब देखना है कि फिल्म कब बनती है और कब रिलीज़ होती है।

क्योंकि फिलहाल तो ऋतिक सुपर 30 के बाद कृष 3 में सुपरबिज़ी हो जाएंगे। कृष 4, 2020 में रिलीज़ होगी। ऐसे में हो सकता है कि बैंग बैंग रीलोडेड सीधा दर्शकों को 2021 में देखने को मिले।
वैसे ऋतिक रोशन का नाम इस समय कुछ और प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ा हुआ है। आनंद कुमार की सुपर 30 बायोपिक ऋतिक रोशन शूट कर रहे हैं वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स और कबीर खान अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए उनसे जुड़ना चाहते हैं।
राकेश रोशन ने कृष 4 का एलान कर दिया है तो यशराज फिल्म्स भी टाईगर श्रॉफ के साथ गुरू - शिष्य पर बनी एक फिल्म में उन्हें कास्ट कर चुका है। जिस पर काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
कैटरीना कैफ की बात करें तो फिलहाल वो शाहरूख खान की ज़ीरो और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान शूट कर रही हैं। इसके बाद वो वरूण धवन के साथ एबीसीडी 3 शूट करेंगी।
तो ज़ाहिर सी बात है कि बैंग बैंग रीलोडेड देखने के लिए आपको इंतज़ार करना पड़ेगा। जानिए कुछ सुपरस्टार्स की आने वाली बड़ी फिल्मेें -


Click it and Unblock the Notifications













