FIRST PIC: बैंग बैंग सीक्वल का नाम है - 'नॉट बैंग बैंग 2'...शूट शुरू!
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस एक्शन फिल्म को भले ही अब तक बैंग बैंग का सीक्वल कहा गया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ये साफ किया था कि उनकी फिल्म बैंग बैंग का सीक्वल नहीं है।
जहां बैंग बैंग में ऋतिक - कैटरीना की धमाकेदार जोड़ी थी और इसे डायरेक्ट किया था सिद्धार्थ आनंद ने। फिल्म को प्रोड्यूस किया था फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ ने। अब फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ एक और एक्शन फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं गो गोआ गॉन फेम राज - डीके।
[तगड़ा Rumor: सुपरहिट रीमेक के लिए फाइनल हैं सलमान - कैटरीना]
फिल्म का आठ दिन का शेड्यूल शुरू हो चुका है और फिल्म में सिड और जैकलीन ज़बर्दस्त एक्शन करते नज़र आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अंडरकवर एजेंट बने हैं और शायद यही कारण था कि फिल्म को बैंग बैंग का सीक्वल मान लिया गया।
फिल्म के पहले शॉट से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के सेट की तस्वीर शेयर की जिसके क्लैपबोर्ड पर लिखा था नॉट बैंग बैंग 2! अब तो सिड बता बताकर थक चुके हैं कि उनकी फिल्म बैंग बैंग का सीक्वल नहीं है।
जानिए आने वाली कुछ रीमेक और सीक्वल की धमाकेदार डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications











