ALERT: ना ऋतिक, ना कैट, ना बैंग बैंग...तो कैसा नया सीक्वल!
जब से खबर थी कि बैंग बैंग सीक्वल में ऋतिक रोशन रिप्लेस हो गए, उनके फैन्स निराश थे। फिर खबर आई कि ऋतिक को रिप्लेस किया है सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तो बस फिर सिड के फैन्स पागल ही हो गए। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ नज़र आएंगी जैकलीन फर्नांडीज़ और राजुकमार राव।
लेकिन कास्ट ही नहीं, फिल्म का डायरेक्टर और नाम भी बदल चुका है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं गो गोआ गॉन फेम राज और डीके। और फिल्म का नाम है रीलोडेड। फिल्म के नए हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साफ किया है कि उनकी फिल्म का बैंग बैंग से कोई लेना देना नहीं है।
[ALERT शाहरूख वाली फिल्म में मिलने वाला है 'दबंग' धमाका!]
सिद्धार्थ ने कहा कि ये फॉक्स के साथ एक्शन फिल्म है पर बैंग बैंग का सीक्वल नहीं है। ऐसी कोई गलतफहमी आप मन में मत पालिए। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
[आलिया के कपड़े, केआरके के CHEAP कमेंट,सिद्धार्थ का रिएक्श्न!]
अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सिद्धार्थ एक अंडरकवर एजेंट बने हैं। और इस सुपर एक्शन फिल्म के सीक्वल में भी केवल धमाकेदार एक्शन होने वाला है।
जानिए बॉलीवुड के आने वाले धमाकेदार सीक्वल की पूरी स्टारकास्ट -


Click it and Unblock the Notifications











