X
होम टॉप-लिस्ट

कई सारी फिल्में और वेब सीरीज के साथ 15 अगस्त वाला वीकेंड होगा धमाकेदार

Author Priya Tomar | Published: Saturday, August 12, 2023, 01:27 PM [IST]

Weekend of 15th August: सिनेमाघर हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्में और वेबसीरीज तो रिलीज होती रहती हैं, हर शुक्रवार को नई नई फिल्मों को मजा तो दर्शकों को मिलता रहता है। इस बार 15 अगस्त वाला वीकेंड काफी धमाकेदार और मनोरंजक होने वाला है क्योंकि कई सारी फिल्में और वेबसीरीज रिलीज हो रही हैं।


cover image

Table of content

गदर 2

अमीषा पटेल और सनी देओल की आइकॉनिक फिल्म गदर का सीक्वल 22 सालों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को लेकर थिएटर्स से लेकर सोशल मीडिया पर खूब बज देखने को मिल रहा है।

Heart Of Stone

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स  पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर ओटीटी पर फैंस को लेकर अलग ही खुशी देखी जा रही है, फिल्म में आलिया के अलावा हॉलीवुड के शानदार कलाकार भी हैं। 

आदिपुरुष

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप करने के बाद सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष एक लंबे इंतजार के बाद दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की गई है। फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। देखना होगा कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कितना पसंद किया जाता है।

ओएमजी 2

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ओह माई गॉड 2 खूब सारी कंट्रोवर्सी के बाद 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर बात करती है इसीलिए दर्शक काफी पसंद करते हैं।

jailer or bhaola shankar

साउथ इंडस्ट्री के दो दिग्गज एक्टर की फिल्में इस हफ्ते रिलीज हुई हैं। रजनीकांत की जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म भोला शंकर 11 अगस्त को रिलीज हुई है। दो बड़ी फिल्मों के रिलीज होने के बाद साउथ में खुशी का माहौल है।

 

Red, White & Royal Blue

हॉलीवुड फिल्म रेड, व्हाइट और रॉयल ब्लू की कहानी अमेरिकन राष्ट्रपति के बेटे और एक ब्रिटिश रॉयल फैमिली के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 अगस्त को रिलीज हो गई है।

The Kashmir Files: Unreported

एक्शन और सस्पेंस से भरी सीरीज कमांडो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 11 अगस्त से स्ट्रीम होगी। तो वहीं कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड जी 5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को लेकर पहले ही सोशल मीडिया पर कई सारी विवादित चीजें देखने को मिल रही हैं।

 

जरा हटके जरा बचके

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज कर दी गई है। जिन लोगों ने सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देखी थी वो सब अब ओटीटी पर फिल्म का मजा ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+