X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » बधाई दो
बधाई दो

बधाई दो

Comedy | Drama | 11 Feb 2022 |
Hindi

2.5 /5 Users

2.5 /5 Filmibeat

बधाई दो कहानी

बधाई दो एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा किया गया है। बधाई दो फिल्म, साल 2018 में आयी फिल्म बधाई हो की आगे की फ्रैंचाइज़ी है। इस फिल्म में राजकुमार राओ और भूमि पडनेकर मुख्य भूमिका में दिखाई दियें हैं।  देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें    यह फिल्म 11 फरवरी 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।    फिल्म का ट्रेलर 25 जनवरी 2022 को रिलीज किया गया है।  कहानी   कहानी शुरू होती है 31 साल की सुमी उर्फ सुमन सिंह (भूमि पेडनेकर) और 32 साल का शार्दुल ठाकुर (राजकुमार राव) से जो लेस्बियन और गे हैं, लेकिन अपने परिवार वालों की रोजाना बकझक से बचने के लिए शादी कर लेते हैं। दोनों रूममेट्स की तरह रहते हैं.. और खुद के समलैंगिक होने की बात पूरे परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों से छिपाकर रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये कोशिश उनके लिए आसान नहीं होती है। इस परिस्थिति में वह खुद को एक जगह से दूसरे जगह पर भागते हुए पाते हैं। कभी परिवार वाले बच्चे की मांग करते हैं, तो कभी पड़ोसी अपनी नाक घुसाते हैं। इस बीच दोनों अपने अलग अलग रिलेशनशिप भी बनाते हैं। भागमभाग भरी जिंदगी में उन्हें अपने वास्तविक पार्टनर्स के साथ एक सहजता और आराम मिलता है। लेकिन कब तक! जब परिवार और समाज के सामने उनके राज खुलते हैं तो क्या होता है.. यही है फिल्म की कहानी। 'बधाई दो' एक समलैंगिक व्यक्ति के अंदर पनप रहे अकेलेपन को बहुत संवेदनशीलता के साथ दिखाती है। खासकर जब वह ना अपने परिवार के साथ खुले तौर पर यह संवाद कर पाता है, ना दोस्तों के साथ। लेकिन वह जानता है कि ये लड़ाई उसकी है और उसे अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनाव करने ही होंगे और इसी कश्मकश के साथ यह पूरी कहानी बुनी गयी है। 
Read More

बधाई दो कास्ट एंड क्रू

बधाई दो क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक हितेश मोदक
निर्माता / प्रोड्यूसर विनीत जैन
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

बधाई दो समीक्षक की समीक्षा

FilmiBeat हिंदी
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर पहली बार साथ आए हैं और इनकी जोड़ी बढ़िया लगती है। लंबे लॉकडाउन के बाद थियेटर जाकर एक हल्फी फुल्की फिल्म का मजा लेना चाहते हैं तो 'बधाई दो' एक बार देखी जा सकती है।

बधाई दो ट्रेलर

Video Thumbnail

बधाई दो गाने

बधाई दो समाचार

बधाई दो फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

बधाई दो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+