बधाई दो एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा किया गया है। बधाई दो फिल्म, साल 2018 में आयी फिल्म बधाई हो की आगे की फ्रैंचाइज़ी है। इस फिल्म में राजकुमार राओ और भूमि पडनेकर मुख्य भूमिका में दिखाई दियें हैं।
यह फिल्म 11 फरवरी 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
फिल्म का ट्रेलर 25 जनवरी 2022 को रिलीज किया गया है।
कहानी
कहानी शुरू होती है 31 साल की सुमी उर्फ सुमन सिंह (भूमि पेडनेकर) और 32 साल का शार्दुल ठाकुर (राजकुमार राव) से जो लेस्बियन और गे हैं, लेकिन अपने परिवार वालों की रोजाना बकझक से बचने के लिए शादी कर लेते हैं। दोनों रूममेट्स की तरह रहते हैं.. और खुद के समलैंगिक होने की बात पूरे परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों से छिपाकर रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये कोशिश उनके लिए आसान नहीं होती है। इस परिस्थिति में वह खुद को एक जगह से दूसरे जगह पर भागते हुए पाते हैं। कभी परिवार वाले बच्चे की मांग करते हैं, तो कभी पड़ोसी अपनी नाक घुसाते हैं। इस बीच दोनों अपने अलग अलग रिलेशनशिप भी बनाते हैं। भागमभाग भरी जिंदगी में उन्हें अपने वास्तविक पार्टनर्स के साथ एक सहजता और आराम मिलता है। लेकिन कब तक! जब परिवार और समाज के सामने उनके राज खुलते हैं तो क्या होता है.. यही है फिल्म की कहानी। 'बधाई दो' एक समलैंगिक व्यक्ति के अंदर पनप रहे अकेलेपन को बहुत संवेदनशीलता के साथ दिखाती है। खासकर जब वह ना अपने परिवार के साथ खुले तौर पर यह संवाद कर पाता है, ना दोस्तों के साथ। लेकिन वह जानता है कि ये लड़ाई उसकी है और उसे अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनाव करने ही होंगे और इसी कश्मकश के साथ यह पूरी कहानी बुनी गयी है।