X
होम टॉप-लिस्ट

दिल दहला देगी साइबर क्राइम पर बनी ये बॉलीवुड फिल्में

Author Sandhya Yadav | Published: Monday, July 3, 2023, 08:19 PM [IST]

जिस तरह से दुनिया तेजी से डिजिटलाइज हो रही है, उसी तरह डिजिटल वर्ल्ड से जुड़े क्राइम में भी तेजी आ गयी है, हर पहलु की तरह बॉलीवुड फिल्मों में इस साइबर क्राइम के टॉपिक पर भी जबरदस्त फ़िल्में बनी हुई हैं, तो चलिए जानते हैं...


cover image

Table of content

प्रिंस

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म प्रिंस में एक्शन और साइंस के साथ डिजिटल तोच भी दिया गया था, जी हाँ इस फिल्म में एक्टर विवेक ओबरॉय के माइंड मेमोरी को निकल कर किसी मेमोरी कार्ड कॉइन में सेव किया जाता है। जिसे विवेक पूरी फिल्म खोजता है।  

जीनीयस

डिजिटल वर्ल्ड किस तरह से क्राइम को रोक सकता है, वह इस फिल्म में दिखाया गया है, इस फिल्म की कहानी में रोमांस एक्शन और डजीटलाइज वर्क देखने को मिलता है। 

प्लेयर्स

इस फिल्म की कहानी एक चोरो की गैंग की है, जिसमे हर तरह के माहिर चोर शामिल होते हैं, और डिजिटल वर्ल्ड का यूज कर वह 100 बिलियन का सोना चुराने की योजना बनाते हैं। 

Micky Virus

इस फिल्म की कहानी में 5 दोस्तों को दिखाया गया है जो हैकिंग में माहिर होते हैं, और उन्हें एक साइबर अटैक क्राइम का केस सॉल्व करने को मिलता है, लेकिन मिक्की मौज मस्ती से अपने काम के दौरान ये नहीं पता चलता, के उसने बैंक एकाउंट हैक कर 100 करोड़ की चोरी कर ली है। 

हैक्ड

साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म हैक्ड की कहानी में एक 18 साल का अपने से बड़ी उम्र की लड़की से प्यार करने लग जाता है, लेकिन लड़की के मना करने पर उस लड़की हर डिजिटल डिवाइस को हैक कर लेता है। 

आई लव यू

रकुल प्रीत सिंह की फिल्म आई लव यू साल 2023 में जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई है, बता दें यह फिल्म एक ऐसे खतरनाक ऑफिस कलीग की है, जो अपनी ऑफिस की दोस्त को मन ही मन प्यार करने लग जाता है, लेकिन जब भी उसे लड़की का कोई डिजिटल डिवाइस मिलता तो वह उसे हैक कर उसपर हर पल नजर रखता है, इस फिल्म की कहानी वाकई आपका दिल दहला देगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+