X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » जीनीयस
जीनीयस

जीनीयस

Action | Drama | Thriller | 24 Aug 2018 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

1 /5 Filmibeat

जीनीयस कहानी

जीनीयस 2018 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, फिल्म में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा, इशिता चौहान, नवाजुद्दीन सिद्दकी, आयशा झुलका नजर आये थे।    मुख्‍य कहानी जीनियस की शुरूआत होती है पोरबंदर के एक अधूरे मिशन से जिसके चलके रॉ स्पेशल एजेंट वासुदेव aka वासु शास्त्री (उत्कर्ष शर्मा) विकलांग हो जाते हैं। लेकिन इस व्यक्ति की रगों में इतनी देशभक्ति भरी होती है कि अपने लंगड़ाते हुए पैर से वो साइकिल से एक पॉलिटिशन के तेजी से जाते हुए काफिले का पीछा करता है। उनकी गाड़ी पर लगे तिरंगे को ठीक करने के लिए। अपने सीनियर्स के द्वारा नाकाबिल घोषित किए जाने के बाद वासु इस मामले को अपने हाथ में लेने और मिशन पूरा करने का फैसला करता है। लेकिन इसके पहले, फिल्म फ्लैशबैक में जाती है और आईआईटी कैंपस में पहुंचती है..  इसी बीच इंजीनियरिंग कॉलेज को लड़कों की जिंदगी में प्यार की कमी को तोड़ने आ गए हैं जीनियस, जिन्हें पहली नजर में ही नंदनी (इशिता चौहान) से प्यार हो जाता है। फिर शुरू करते हैं अपनी प्रेमलीला, लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश तो बहुत होती है लेकिन किस्मत खराब होती है और उन्हें अपना प्यार नहीं मिल पाता।  दिल टूटने के बाद वासु फाइनली RAW ज्वाइन करने का डिसीजन लेता है। हालांकि उन्हें इस बात की खबर नहीं होती कि उनकी जिंदगी में नेमसिस एमआरएस (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की एंट्री होने के साथ ही खतरनाक ट्विस्ट आने वाला है। ये भी अपने आपको जिनियस समझता है लेकिन पागल भी। कुल मिला कर कहानी में ऐक्‍शन दिखानी की कोशिश है। लेकिन फिल्‍म उतनी दमदार साबित नहीं हो सकी।
Read More

जीनीयस कास्ट एंड क्रू

जीनीयस क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर अनिल शर्मा
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर नाजीब खान
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर के.सी शर्मा, अनिल शर्मा, दिपक मुकुट
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

जीनीयस समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
फिल्म में एक्टिंग और डायरेक्शन पूरी तरह फेल हो गया है वहीं फिल्म की शानदार लोकेशन ऑडिएंस को पसंद आई हैं। इस फिल्म का म्यूजिक अच्छा है लेकिन गाने मिसप्लेस हैं और फिलर मात्र बन कर रह गए हैं। हमारी राय तो यही है कि अपने दिमाग की सेहत के लिए इस फिल्म को न ही देखें तो अच्छा है। हमारी तरफ से फिल्म के 1 स्टार।

जीनीयस गाने

Music Director:

जीनीयस फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

जीनीयस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+