..................... Utkarsh Sharma's Genius will get slow opening because of Gold and Satyamev Jayate - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के सामने- इस न्यूकमर की फिल्म का टिकना मुश्किल!

निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा की डेब्यू फिल्म जीनियस 24 अगस्त को रिलीज होने वाली है। पहले ही फिल्म आनंद एल राय की हैप्पी फिर भाग जाएगी से क्लैश हो रही थी। वहीं अब अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन की सत्यमेव जयते के सामने फिल्म का टिकना काफी मुश्किल दिख रहा है। कोई शक नहीं कि इन तीन फिल्मों के बीच फंसकर जीनियस बॉक्स ऑफिस पर कहीं गायब हो जाएगी।

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते- दूसरे दिन भी मचाया तहलका- जानें कलेक्शन

गोल्ड और सत्यमेव जयते 15 अगस्त को रिलीज हुई है और दोनों ही फिल्मों ने धमाकेदार शुरुआत की है। जहां गोल्ड ने 25 करोड़ की ओपनिंग दी है, वहीं सत्यमेव जयते ने 20 करोड़ के साथ शुरुआत की। दोनों फिल्मों को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है, लिहाजा, जाहिर है कि यह सफर महज एक हफ्ते में खत्म नहीं होने वाला।

Genius

गोल्ड और सत्यमेव जयते दोनों लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकने वाली है। जिसका प्रभाव अगले हफ्ते आने वाली फिल्मों पर पड़ सकता है। हैप्पी फिर भाग जाएगी कॉमेडी फिल्म होने के नाते जगह बना सकती है.. लेकिन जीनियस का टिकना मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X