..................... Badhaai Do Box Office Opening Collection- Rajkummar Rao, Bhumi Pednekar's film records very numbers on Day 1 - Hindi Filmibeat

'बधाई दो' DAY 1 बॉक्स ऑफिस- राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म की धीमी शुरुआत, यहां जानें ओपनिंग कलेक्शन

लंबे लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों ने थियेटर का रुख लेना शुरु किया है। दिसंबर में रिलीज फिल्म 83 के बाद अब सीधे राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत की है।

बधाई दो ने बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन दिया है। फिल्म की ज्यादातर कमाई दिल्ली- एनसीआर, मुंबई से ही हुई है। मल्टीप्लेक्स में फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। उम्मीद है कि शनिवार- रविवार को आंकड़ों में अच्छी बढ़ोतरी दिखेगी।

badhaai-do-box-office-opening-collection

देशभर में सिनेमाघर तो फिर से खोल दिये गए हैं, लेकिन कोविड की वजह से लोगों ने अभी भी थियेटर्स से दूरी बनाए रखी है। 'बधाई दो' समलैंगिकता के विषय को दिखाती है, लिहाजा फिल्म से फैमिली ऑडियंस भी आकर्षित होते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि फिल्म अपने विषय को लेकर बेहद संवेदनशील है और कॉमेडी के पुट के साथ मुद्दे को दिखाती है।

'लैवेंडर मैरिज' के विषय पर बनी फिल्म

'लैवेंडर मैरिज' के विषय पर बनी फिल्म

'बधाई दो' मध्यमवर्गीय परिवार के हर स्वभाव को पकड़ते हुए सामाजिक मुद्दे तक पहुंचती है। ये ऐसे रिश्ते की बात करती है, जिसके बारे में लोग ज्यादा बात नहीं करते। फिल्म 'लैवेंडर मैरिज' के विषय पर बनी है। यानि एक गे और लेस्बियन की की शादी जो समाजिक दवाब से बचने के लिए या समाज में फिट होने के लिए समझौते के तौर शादी कर लेते हैं।

फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई

फिलहाल फिल्म के पास कमाने के लिए दो हफ्तों का समय है। अब सीधे 25 फरवरी को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लिहाजा, बधाई दो धीमे धीमे ही सहीं, लेकिन तब तक कमाई जारी रखेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का कुल कलेक्शन 12-15 करोड़ तक पहुंच सकता है।

राजकुमार राव का बॉक्स ऑफिस हाल

राजकुमार राव का बॉक्स ऑफिस हाल

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए तो राजकुमार राव की अंतिम सफल फिल्म थी स्त्री.. 2018 में आई ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 130 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके बाद राजकुमार की सभी फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं।

भूमि पेडनेकर का बॉक्स ऑफिस हाल

भूमि पेडनेकर का बॉक्स ऑफिस हाल

बॉक्स ऑफिस के मामले में भूमि पेडनेकर की फिल्मों ने ज्यादा कमाल दिखाया है। भूमि की आखिरी थियेटर में रिलीज फिल्म थी 'पति पत्नी और वो', जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म ने लगभग 85 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X