बड़ी बजट फिल्मों को Tejasswi Prakash ने मारी ठोकर, बोलीं- व्यूज के लिए इस्तेमाल करते हैं...

Tejasswi Prakash On Pay Parity: तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री की एक जाने-मानी अभिनेत्री है और अपनी क्यूटनेस को लेकर अक्सर वह काफी चर्चा में आती रहती हैं। लेकिन हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने इंडस्ट्री में पे पैरिटी को लेकर खुलकर बात की है। दरअसल इसमें हीरो को हीरोइन के मुकाबले बहुत ज्यादा फीस दी जाती है और किसी भी बड़ी बजट की फिल्म को उठाकर देखा जाए तो हीरोइन के अकाउंट में सिर्फ चिल्लर आती है। साथ ही काफी सारी फिल्मों में तो हीरो को फीस के अलावा फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सा दिया जाता है।

Tejasswi Prakash On Pay Parity

लेकिन आपको बता दें कि जैसे फिल्मों में हीरोइन को हीरो के मुकाबले कम फीस मिलती है, वैसे टीवी इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है। टीवी इंडस्ट्री में हीरोइन का दबदबा होता है। आज भी कई सारे सीरियल तो ऐसे हैं जो महिलाओं के दम पर ही चलते आ रहे हैं और इसीलिए इंडस्ट्री में काफी सारी अभिनेत्रियां हाईएस्ट पेड है।

बिग बॉस की सबसे महंगी कंटेस्टेंट थी तेजस्वी

नॉन फिक्शन टीवी शोज की बात की जाए तो खबरों की माने तो तेजस्वी प्रकाश हाई हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी है। उनको रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लिए भी बहुत ज्यादा फीस मिली थी। बिग बॉस के लिए भी उन्हें सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट बताया गया था।

पे पैरिटी पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी

टीवी शोज में फीस को लेकर बात करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में बताया कि उनको कभी ऐसी किसी भी चीज का सामना नहीं करना पड़ा। उनको कभी इस वजह से पैसे कम नहीं दिए गए हैं क्योंकि वह एक महिला है। अगर उनको ऐसा लगता है कि सिर्फ उनके जेंडर के कारण उनका काम फीस दी जा रही है तो वह इसके खिलाफ आवाज भी उठाती हैं।

सीनियर एक्टर्स के साथ तुलना करना बताया बेवकूफी

तेजस्वी ने आगे बताया कि उनको आज तक अपने टीवी शोस और प्रोजेक्ट में अच्छी खासी फीस दी गई। लेकिन वह यह बात मानती है कि सीनियर मेल एक्टर्स के साथ में काम करने पर उनको पैसे कम मिलते हैं। इस पर तेजस्वी ने कहा कि वह किसी भी सीनियर एक्टर के साथ में अपनी फीस की तुलना नहीं कर सकती हैं क्योंकि यह पूरी तरीके से बेवकूफी है।

तेजस्वी बताती है कि कभी-कभी उन्होंने मजबूत किरदारों के लिए अच्छी खासी फीस को भी ठुकरा दिया है। उन्होंने कई बार अच्छी फीस को सिर्फ इसीलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वह एक स्ट्रांग किरदार निभाना चाहती हैं। उन्हें लगता है कि वह ना तो सिर्फ दिखावे के पीछे भागती हैं और ना ही मेकर्स को खुद को दिखावे के लिए इस्तेमाल करने देंगी।

तेजस्वी ने कहा कि "मैं बस यही चाहती हूं कि मेरे रोल में दम हो। लेकिन अभी तक जो मुझे स्क्रिप्ट ऑफर हुई है उनमें महिला किरदार इतना मजबूत तरीके से नजर नहीं आया। इसी के चलते मैंने कई प्रोजेक्ट रिजेक्ट कर दिए।"

मेकर्स के हाथों खुद का इस्तेमाल नहीं होने देंगी तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी अपने रोल और प्रोजेक्ट की पसंद को लेकर बात करते हुए कहती है कि "एक अच्छा टाइटल, अच्छे कलाकार, डायरेक्टर, प्रोडक्शन हाउस और प्लेटफार्म आपका रिज्यूमे में चार चांद लगा सकता है लेकिन उसमें आपको करने के लिए ज्यादा कुछ प्राप्त नहीं होता है। जब भी वह रिलीज होगा तो मैं नहीं चाहूंगी कि मेरे दर्शक यह कहें कि मैं उसमें कुछ खास नजर नहीं आ रही हूं। कई बार तो मेकर्स आपको सिर्फ व्यूज के लिए कास्ट करते हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहती हूं। मैं इस तरीके से इस्तेमाल नहीं होना चाहती हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: tejasswi prakash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X