पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर ने दी हिंदुओं को सलाह, बोलीं- मैंने तो 6 सनातनी कर दिए हैं तुम लोग कम से कम...
Seema Haider Statement: सचिन मीणा के प्यार में पागल हुईं सीमा हैदर सरहदें पार कर हिंदुस्तान आ गईं और हिंदुस्तान में आकर उन्होंने अपना काफी नाम कर लिया है। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह आए दिनों कुछ ना कुछ शेयर कर लाइमलाइट में आ जाती हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि सीमा हैदर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। कुल मिलाकर उनके 6 बच्चे हो चुके हैं। 4 वह पहले से ही पाकिस्तान से लेकर आई थीं और दो बच्चे सीमा और सचिन मीणा के हैं। इतना ही नहीं सीमा हैदर ने यह तक कहा है कि वह सचिन के साथ दो बच्चों में ही संतुष्ट नहीं हैं वह और भी बच्चों के बारे में सोचेंगी।

मैंने 6 बच्चे दिए हैं देश को...
वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिस वजह से वह चर्चाओं में आ गई हैं। जी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में सीमा हैदर कहती हैं कि हर हिंदू को कम से कम दो से तीन बच्चे तो करने ही चाहिए। आजकल देश के लोगों की मानसिकता यह बन गई है कि लोगों को एक या ज्यादा से ज्यादा दो बच्चे ही करने हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हिंदू आबादी कम होती चली जाएगी। वहीं दूसरी ओर वो लोग है जो सात आठ बच्चे पैदा कर रहे हैं। मैंने 6 सनातनी बच्चे देश को दिए हैं, लेकिन अब हिंदू धर्म के परिवारों को कम से कम तीन बच्चे तो करने ही चाहिए।
हिंदुओं को कम से कम 3 बच्चे तो करने ही चाहिए
आपको बता दें कि सचिन और सीमा की पहली बेटी हुई थी जिसका नाम सीमा ने भारती मीणा रखा था। वहीं बेटी के जन्म के कुछ ही महीनों बाद सीमा हैदर ने दूसरा बच्चा प्लान कर दिया। दूसरी बार सीमा हैदर ने बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम सीमा ने भारत रखा है। सीमा ने कहा कि ये बच्चे हिंदुस्तान के हैं इसीलिए दोनों का नाम भी देश पर ही होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











