..................... Randeep Hooda Lin Lashram announces his daughter's name, what does it mean? First look revealed! - Hindi Filmibeat

रणदीप हुड्डा ने किया बेटी के नाम का ऐलान, क्या होता है मतलब? फर्स्ट लुक आया सामने!

Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने जब लिन लैशराम से शादी की थी तो काफी चर्चा हुई थी। अब उनके जीवन में एक और खुशी आई है और बेटी की जन्म हुआ था। अब बेटी के नाम का खुलासा रणदीप ने किया है। जी हां, रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है और पोस्ट करते हुए ऐलान किया है।

Randeep Hooda

अभिनेता ने एक पोस्ट किया था जिसमें लिन लैशराम को बेटी के साथ देखा जा सकता है। न्योमिका का जन्म एक महीने पहले हुआ था और एक महीने बाद उसका नाम पूरा देश जान गया है। दोनों ने एक बयान भी जारी किया और लिखा, "अपनी बेटी का नामकरण करना हमारे लिए एक बेहद खास और भावुक क्षण रहा है।"

क्या होता है नाम का मतलब

रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी के नाम का मतलब बताया है। उन्होने कहा, न्योमिका का अर्थ है: 'दिव्य कृपा, स्वतंत्रता, आकाश के समान असीम'। इसके संभावित भाषाई मूल से न्योमिका का अर्थ नियो निकलता है।

इस नोट के सामने आने के बाद लोग बातें कर रहे हैं। पता चला है कि ये नाम किसी और ने नहीं बल्कि बिटिया की बुआ यानि रणदीप की बहन अंजली हुडा ने रखा है। काफी सर्च करने के बाद उनको ये नाम समझ में आया था। रणदीप हुड्डा ने अचानक शादी की थी तो काफी चर्चा हुई थी।

क्या बोले लोग

रणदीप हुड्डा के इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बधाई हो रणदीप हुडा, आपकी दुनिया का नया "केंद्र" आ गया।'' एक ने लिखा, ''नए अनुभवों के लिए शुभकामनाएं!'' एक ने लिखा, ''वाह... अल्लाह उसे बरकत दे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। आप देखिए ये पोस्ट जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: randeep hooda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X