हजारों की भीड़ के सामने अनंत अंबानी ने पिता को दिया ऐसा सम्मान, देखकर आप भी कहेंगे- बेटा हो तो ऐसा...
Anant Ambani Birthday Celebration: अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को यानी कि आज उनका जन्मदिन है। बता दें कि अनंत अपना 31वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कई लोगों को मुफ्त खाना बंटवाया। कई हाथियों और जानवरों को 56 भोज खिलाए। इसी के साथ ही पत्नी राधिका और पिता मुकेश अंबानी के साथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

धूमधाम से मना अनंत अंबानी का जन्मदिन
वहीं हाल ही में अनंत अंबानी के केक कटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी जामनगर में केक कटिंग करते नजर आ रहे हैं। उनका जन्मदिन मनाने के लिए उनके दोस्त, स्टाफ के लोग और कई फिल्म स्टार्स जैसे रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया साथ ही वरुण धवन भी इस बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए।
हजारों की भीड़ में अनंत अंबानी ने किया ये काम...
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी एक बेहद ही खूबसूरत केक कट करते हैं। राधिका और मुकेश अंबानी अनंत को केक खिलाते हैं। सेलिब्रेशन में आए तमाम लोग अनंत को जन्मदिन की बधाई देते हैं तभी मुकेश अंबानी अनंत को गले से लगाकर उनके गालों पर एक जोरदार किस देते हैं। पिता का इतना प्यार देख अनंत अंबानी हजारों की भीड़ के सामने नीचे झुककर पिता के पैर छूते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अनंत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पिता बेटे का इमोशनल मोमेंट देख लोगों के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है नजर ना लगे। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो अनंत शानदार है बेटा हो तो ऐसा। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











