..................... Former PM Nawaz Sharif is overjoyed after watching 'Dhurandhar 2', claims Pakistani journalist - Hindi Filmibeat

'धुरंधर 2' देख फूले नहीं समा रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ, पाकिस्तानी पत्रकार के दावा, क्या है कारण?

Nawaz Sharif Likes Dhurandhar 2: आदित्य धर ने धुरंधर 2 के साथ कई पाकिस्तानी शख्सियतों को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है और लगातार ट्रोलिंग का सामना वो लोग अपने देश में कर रहे हैं।

Nawaz Sharif

लेकिन अब एक खबर सामने आ रही है कि पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने रोल से काफी खुश हैं। जी हां, आदित्य धर की इस फिल्म धुरंधर 2 को लेकर नवाज शरीफ काफी खुश हैं और इसको लेकर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग इंडिया में रिएक्ट कर रहे हैं।

अगर आपने फिल्म देखी होगी तो आपको पता होगा कि नवाज शरीफ का किरदार इस फिल्म में किस तरह से दिखाया गया। इस खबर के सामने आने के बाद ये भी खुलासा हो गया कि बैन के बावजूद फिल्म पाकिस्तान में देखी जा रही है।

किस पत्रकार ने किया दावा?

पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार खालिद महमूद खालिद ने नवाज शरीफ को लेकर ये दावा किया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई बातें लिखी हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में नवाज को काफी अच्छा दिखाया गया है। खालिद ने इसी को लेकर लिखा, "धुरंधर 2 में नवाज शरीफ के किरदार को काफी अच्छा दिखाया गया है और तारीफ हुई है। अपने दोस्त से कॉपी मंगवाकर उन्होने फिल्म देखी है।'' पत्रकार ने ये बात लिखते हुए नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को टैग किया था। हालांकि कुछ पाकिस्तानी किरदार ऐसे भी हैं जो कि धुरंधर 2 से काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि गलत तरीके से उनकी छवि को पेश किया गया है।

1000 करोड़ी फिल्म

धुरंधर 2 ने शानदार शुरुआत तो दी ही थी लेकिन 18वें दिन भी इस फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन करते हुए चौंकाया है। फिल्म अब 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। बाहुबली 2 को 1000 करोड़ पूरा करने में 30 दिनों का समय लगा था लेकिन धुरंधर 2 ने ये मुकाम 18 दिन में हासिल किया है और बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X