लड़के के साथ भाग रही थी सीमा हैदर की बहन? लोगों ने रस्सी से बांधकर रोड पर पीटा, क्या है Video का सच
Seema Haider Sister Video: सीमा हैदर के बारे में भला कौन नहीं जानता है। पाकिस्तान से भागकर इंडिया आई इस महिला को अब सीमा मीणा के नाम से जाना जाता है और इंडिया में लोग इसको पसंद भी करते हैं।

लेकिन इस वक्त एक वीडियो सीधे पाकिस्तान से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला का रस्सी से बांधकर जनता पीटती हुई दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो सीमा हैदर की बहन का है।
ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर पाकिस्तानी सीमा हैदर की बहन के साथ ऐसा सुलूक क्यों कर रहे हैं। इसके पीछे जो दावा किया जा रहा है वो जानकर आपके पैरों के नीचे से जमीन फिसल जाएगी।
भागकर करने वाली थी शादी
इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सीमा हैदर तो भागकर इंडिया आ गई और यहां एक हिंदू लड़के से शादी कर ली। कहा जा रहा है कि सीमा हैदर की बहन भी पाकिस्तानी लड़के के साथ भाग रही थी तो लोगों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद उसको रस्सियों से बांधकर इस तरह से पिटाई कर दी। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
क्या है इस वीडियो की सच्चाई?
सीमा हैदर की बहन के बांधकर पीटने को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये साबित नहीं हो पाया है कि वीडियो में सीमा हैदर की बहन की दिख रही है और वो किसी के साथ भागकर शादी करने वाली थी। इस तरह के कई भ्रामक वीडियोज इंटरनेट पर मौजूद हैं और बिना जांचे किसी वीडियो पर यकीन नहीं करना चाहिए। फिल्मीबीट इस वीडियो को लेकर कोई दावा नहीं करता है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हम नही जानते है ये सीमा की बहन है या नही लेकिन सीमा की जैसी सकल मिल रही है।'' एक ने लिखा, ''ये एक बच्चा उठा के ले जा रही थी वो खबर है ये।'' एक ने लिखा, ''दोनों बहनों को इज्जत नाम की कोई चीज रहे तब ना कुछ सोचेगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















