..................... akshay kumar torn shabby look at bhoot bangla trailerlaunch netizens lashes out on akshay kumar look - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार का फटेहाल देख लोगों ने पकड़ा सर, बोले- रणवीर की एक्टिंग सीखनी थी फैशन नहीं

Akshay Kumar Bhoot Bangla Trailer Launch Look: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन कर रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंच के बाद से फिल्म के ट्रेलर से ज्यादा अक्षय कुमार के लुक के चर्चे हो रहे हैं।

Akshay Kumar Bhoot Bangla Trailer Launch Look

अक्षय कुमार का फटेहाल लुक

दरअसल, इस दौरान अक्षय कुमार किसी भी इमेजिनेशन से परे हैरान करने वाले फटेहाल लुक में दिखाई दिए। इस दौरान अक्षय कुमार का शर्ट और ब्लेजर ऐसा था जैसे किसी फकिर का फटे चीथड़े जैसा। अक्षय कुमार ने अपने इस लुक को काफी शानदार अंदाज में फ्लॉन्ट किया।

अक्षय कुमार के लुक को मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस दौरामन के काफी सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। उनके इस लुक को सोशल मीडिया यूजर्स के मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। जहां कई लोगों का कहना है कि उनका लुक काफी मजेदार और क्रिएटिव लग रहा है।

लोगो ने लगा दी क्लास

तो वहीं काफी सारे लोग कह रहे हैं कि फैशन के नाम पर ये कुछ भी कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार रणवीर सिंह को कॉपी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा रणवीर सिंह से सीखना है तो धुरंधर जैसी एक्टिंग सीखो फैशन सेंस नहीं।

भूत बंगला का ट्रेलर

फिल्म 'भूत बंगला' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर तब्बू, डायरेक्टर प्रियदर्शन, प्रोड्यूसर एकता कपूर, एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी नजर आईं। इस मौके पर तब्बू और अक्षय कुमार ने जमकर पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाए। वामिका गब्बी का भी स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X