15 साल की उम्र में Janhvi Kapoor के साथ हुई थी दिल दहला देने वाली घटना, Adult Site पर...
Janhvi kapoor shared Harrowing Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आए दिनों अपने लुक्स और अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। जाह्नवी कपूर जब भी किसी शो में या इवेंट में जाती हैं वह अपने अनुभव जरूर साझा करती हैं। वहीं हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने टीन ऐज के दिनों को याद कर एक अनुभव साझा किया है। उनका यह अनुभव बहुत अच्छा नहीं था बल्कि उनका यह अनुभव आज भी उनकी रूह कंपा देता है।

पोर्न साइट पर देखी थी खुद की तस्वीर...
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने हाल ही में राज शमानी को इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह 15 साल की थीं तब उनके साथ एक ऐसी घटना हुई थी जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि 15 साल की उम्र में उन्होंने खुद का डीपफेक देखा था। उन्होंने कहा कि मुझे ये नहीं पता कि वो डीपफेक था या नहीं, लेकिन लगभग वह वैसा ही था। दरअसल मैंने पोर्न साइट पर अपनी तस्वीर देखी थी।
मैंने कभी भी इस तरह की तस्वीरें नहीं खिंचवाईं...
एक्ट्रेस ने कहा कि शायद उस समय मुझे लगा कि यह वो कीमत है जो आपको चुकानी पड़ेगी। जाह्नवी ने बताया कि इस घटना के बाद से उनका नजरिया पूरी तरह से बदल गया। वह आज भी इस डीपफेक वाले मामले को याद कर घबरा जाती हैं। जाह्नवी कपूर ने आगे कहा कि उनकी कुछ AI जनरेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं जिसे देखकर लगता है कि उन्होंने कपड़े ही नहीं पहने हैं। मैं इस तरह की चीजों को देखकर कंर्फटेबल महसूस नहीं करती हूं। हैरानी की बात तो यह है कि यह तस्वीरें ऑफिशियली न्यूज साइट भी शेयर करती हैं। यह तस्वीरें पूरी तरह से AI जनरेट हैं। मैंने कभी भी ऐसे कपड़े नहीं पहने और ना ही ऐसी तस्वीरें खिंचवाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











