कौन हैं विंदू दारा सिंह की रशियन पत्नी? बॉलीवुड हसीनाओं को खूबसूरती में पिलाती हैं पानी!

Vindu Dara Singh Wife: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विंदू दारा सिंह को तो हम सभी जानते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान वह अपनी पत्नी डीना उमरोवा और बेटी अमेलिया रंधावा के साथ में नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी फैमिली फोटो और वीडियो खूब वायरल होती हुई भी नजर आई। इसीलिए काफी सारे लोग विंदू दारा सिंह की पत्नी और दारा सिंह की बहू डीना उमरोवा के बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए आज हम उनके बारे में आपको बताएंगे।

Vindu Dara Singh Wife

विंदू दारा सिंह की दूसरी पत्नी हैं डीना उमरोवा

बहुत कम लोगों को पता होगा कि विंदू दारा सिंह ने डीना उमरोवा के साथ में दूसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने साल 1996 में अभिनेत्री फराह नाज़ के साथ में शादी की थी। लेकिन साल 2002 में उनका तलाक हो गया था। फिर उन्होंने साल 2006 में रशियन मॉडल के साथ में शादी की और अब इनकी एक बेटी है जिसका नाम अमेलिया रंधावा है।

विंदू दारा सिंह की अगर हम दूसरी पत्नी डीना उमरोवा के बारे में बात करें तो वह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है और कई सारी बॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती हैं। हालांकि उनकी खूबसूरती का अंदाजा आप उनकी तस्वीरों से भी लगा सकते हैं।

बिज़नेसवुमन बन चुकी हैं डीना उमरोवा

डीना उमरोवा के काम के बारे में बात करें तो वह शादी से पहले एक मॉडल के तौर पर काम किया करती थी। लेकिन शादी के बाद में उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी थी और अब वह बेसो इंटरप्राइजेज कंपनी की सीईओ बन चुकी है।

दरअसल, डीना उमरोवा जेल नेल पोलिस ब्रांड की मालकिन बन चुकी है और वह कई सारे प्रीमियम सैलून और स्पा चलाती हैं। इसके अलावा उनकी एक ब्यूटी ट्रेंनिंग अकैडमी भी है।

नच बलिए में नजर आ चुकी हैं डीना उमरोवा

शायद बहुत सारे लोग नहीं जानते होंगे कि डीना उमरोवा ने अपने पति विंदू दारा सिंह के साथ में नच बलिए 6 में भी पार्टिसिपेट किया था। दर्शकों द्वारा दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी लेकिन बाद में दोनों को शो से एलिमिनेट कर दिया गया था। डीना उमरोवा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और उनके हजारों में फॉलोअर्स भी है।

More from Filmibeat

Read more about: vindu dara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X