BOX OFFICE: सलमान खान की फिल्म भारत का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 300 करोड़ पार


सलमान खान, कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ने जहां भारत में 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ओवरसीज कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने अब तक कुल 313 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसी के साथ भारत ने गोलमाल अगेन (310.67 करोड़) और हिंदी मीडियम (304.57 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

जब देखते रह गए सलमान, अक्षय- हीरोइन ले गए किंग खान

टाईगर जिंदा है के बाद अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी साथ आई थी, लिहाजा सभी को 300 करोड़ी फिल्म की उम्मीद थी। लेकिन पहले हफ्ते ही धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म धीमी पड़ गई और भारत में फिल्म मुश्किल से 200 करोड़ पार कर पाई।

Advertisement

हालांकि 200 करोड़ पार करने वाली यह सलमान खान की छठी फिल्म है, जो कि एक रिकॉर्ड है। लगभग 100 करोड़ के बजट पर बनी 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 220 करोड़ तक जा सकता है।

बहरहाल, यहां जानते हैं वर्ल्डवाइड सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म-

बजरंगी भाईजान

सलमान खान की सबसे सफल फिल्मों में शामिल बजरंगी भाईजान ने वर्ल्डवाइड915 करोड़ का बिजनेस किया था।

Advertisement
सुलतान

सलमान खान- अनुष्का शर्मा की इस 300 करोड़ी फिल्म ने दुनियाभर में 589 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Advertisement
टाईगर जिंदा है

भारत में सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 562.12 करोड़ का कलेक्शन किया है।

प्रेम रतन धन पायो

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी सलमान खान की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 399 करोड़ का कलेक्शन किया था।

किक

सलमान खान की इस एक्शन फिल्म ने दुनियाभर में 377 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।

एक था टाईगर

सलमान- कैटरीना की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 320 करोड़ का कलेक्शन किया था। बाद में इस फिल्म का सीक्वल बनाया गया 'टाईगर जिंदा है'..

English Summary

Salman Khan- Katrina Kaif's Bharat crossed 300 crore mark on worldwide box office. Film is a box office superhit.