..................... Bharat second weekend box office collection, Salman Khan's sixth 200 crore film - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'भारत' ने पूरा किया दूसरा वीकेंड- सलमान खान के नाम धमाकेदार रिकॉर्ड

ईद के मौके पर रिलीज सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ने बॉकिस ऑफिस पर अपना दूसरा वीकेंड भी पार कर लिया है। रविवार की कमाई के साथ फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने अब तक लगभग 197 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। हालांकि भारत का कलेक्शन काफी धीमा पड़ चुका है।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले वीकेंड तक ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी। लेकिन पहले हफ्ते के बाद फिल्म का क्रेज काफी कम हो गया। लिहाजा, 300 करोड़ तक पहुंचना अब फिल्म के लिए नामुमकिन है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 230- 240 करोड़ तक जा सकता है।

Bharat

देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की यह फिल्म विकी कौशल की 'उरी' को पार कर पाती है या नहीं। 244 करोड़ के साथ उरी इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म है। हालांकि 200 करोड़ में सबसे ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड सलमान खान बना चुके हैं।

बहरहाल, यहां जानें 200 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में और स्टार्स-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X