भारत- फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद भी दुखी हैं दिशा पटानी- बता दिया दिल का राज
Recommended Video
फिल्म भारत एक सुपरहिट फिल्म साबित हो चुकी है और सलमान खान ने कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर के साथ मिलकर एक धमाकेदार काम किया है। इस फिल्म में कुछ समय के लिए दिशा पटानी भी नजर आईं थीं लेकिन इस वक्त एक चौकाने वाली खबर आ रही है। दरअसल इस फिल्म में कैमियो करने वाली दिशा पटानी ने एक अपना सौभाग्य बताया था लेकिन एक बात को लेकर उनका मन फिल्म हिट होने के बाद भी दुखी है।
दरअसल दिशा पटानी का कहना है कि वो इस फिल्म कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर पाईं जिस बात का उनको काफी दुख है। दिशा ने पहले ही कहा था कि वो ये फिल्म सिर्फ इसलिए कर रहीं के वो सलमान खान के साथ काम कर रही हैं।

फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और तक की सबसे बड़े ओपनिंग के साथ फिल्म को लेकर काफी बातें भी हुईं थीँ। लोगो इस फिल्म को लेकर दो भागों में बंटते देखा गया था।
फिल्म में एक इंसान की जर्नी को दिखाया है जोकि 1947 से 2010 तक का सफर तय करता है। फिल्म को एक जर्नी के नजरिए से आप देखेंगे तो निश्चित ही आप कई बार इस फिल्म के दौरान भावुक हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











