..................... Salman Khan's Bharat crossed 200 crore mark on it's second Tuesday - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'भारत' के 14 दिन पूरे- 200 करोड़ क्लब में हुई सलमान खान की जबदस्त एंट्री

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत ने 14 दिन पूरे कर लिये हैं और अपने दूसरे मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म हिट हो चुकी है। हालांकि अब फिल्म का कलेक्शन भी काफी धीमा पड़ चुका है। 14वें दिन फिल्म ने 2.32 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 201.86 करोड़ तक पहुंच चुका है।

जाहिर है भारत अब 300 करोड़ तक नहीं पहुंच पाएगी। टाईगर जिंदा है के बाद अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी साथ आई थी, लिहाजा सभी को 300 करोड़ी फिल्म की उम्मीद थी। लेकिन पहले हफ्ते ही धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म ठंडी पड़ गई।

Bharat

देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की यह फिल्म विकी कौशल की 'उरी' को पार कर पाती है या नहीं। 244 करोड़ के साथ उरी इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म है। हालांकि 200 करोड़ में सबसे ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड सलमान खान बना चुके हैं। 200 करोड़ पार करने वाली यह सलमान की छठी फिल्म है।

यहां जानें सलमान खान की टॉप कमाई करने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X