सलमान खान का धांसू स्टंट देख चौंक जाएंगे आप- इस उम्र में दिखाई गजब की फिटनेस
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनो कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं और इसका कारण है उनका फिटनेस के प्रति लगाव और प्यार। उनकी सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस समय एक से बढकर एक वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगें जो कि आपको बताएगा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी सलमान खान फिटनेस से प्यार करते हैं। सलमान खान ने हाल ही में स्प्लिट मारते हुए तस्वीर शेयर की है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
इसके पहले भी सलमान खान जिम में पसीना बहाते है और पूल में उल्टा गोता लगाते हुए नजर आए थे। स्प्लिट की तस्वीर देखते ही वायरल हो गई और उनके फैंस शानदार कमेंट्स से उनको नवाज रहे हैं।

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म दबंग 3 को लेकर चर्चा में हैं और उसकी लगातार जारी है। इसी के चलते उन्होने फिर से अपने आपको फिट करने का फैसला किया है।
हाल ही में रिलीज हुए भारत ने सुपरहिट होकर पहले ही सलमान खान को ईदी दे दी है। उनके फैंस को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। दबंग 3 की बात करें तो फिल्म इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











